Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
बारिश में सांप काट लें तो बिना समय गंवाए करें ये काम, जहर को फैलने रोकने के लिए करें ये काम
Snake Bites Dos and Donts: आमतौर पर बारिश के समय में बिलों में पानी भरने के समय या ज्यादा उमस के वजह से सांप बाहर निकल आते है। गर्मी में वो ज्यादात्तर बिलों में ही रहते है लेकिन मानसून आने के साथ ही सांप बिलों से बाहर आ रहे हैं।
इसी वजह से मानसून में हर दूसरे दिन किसी न किसी मकान में सांप निकलने की घटनाएं भी सामने आती रहती है। बारिश के इस मौसम में अगर घर में कहीं सांप दिखे, तब क्या करना चाहिए। अगर गलती से सांप ने काट लिया तो तुंरत हमें क्या उपाय करना चाहिए।

सांप के डसने या काटने से अलग-अलग लक्षण दिखाई देते हैं। जैसे-
काटने वाली जगह पर दर्द-सूजन
उल्टी-जी मिचलाना
अकड़न-कंपकपी
एलर्जी
स्किन कलर में चेंज
पेट दर्द- दस्त
बुखार-सिरदर्द
काटने वाली जगह काली पड़ने लगी हो
कमजोरी
प्यास लगना
लो बीपी
घाव से खून बहना
अंगों के आसपास के हिस्से का सुन्न पड़ना।
सांप जहरीला था या नहीं कैसे पहचानें
- सांप ने जहां काटा है, यदि वहां दांत के 2 निशान हैं तो समझ जाएं कि सांप जहरीला है। वहीं काटी हुई जगह पर दांत के कई निशान दिख रहे हैं तो समझ जाएं कि सांप जहरीला नहीं है।
- किसी को भी सांप काटने पर तुरंत लाल मिर्च का पाउडर खिलाएं। अगर सांप काटने के बाद पीड़ित व्यक्ति को मिर्च तीखी नहीं लगी, तो समझ जाइए कि सांप जहरीला था।

सांप के काटने पर क्या करें और क्या न करें...
क्या न करें
- काटे हुए जगह पर टाइट कपड़े न बांधे।
- जहर को चूसकर निकालने की कोशिश न करें।
- काटे हुए जगह पर जहर निकालने के लिए कोई कट न लगाएं।
- एल्कोहल, चाय या कॉफी बिल्कुल भी न पीएं। इससे जहर तेजी से फैल सकता है।
- किसी तरह का ठंड़ा, गर्म सिंकाई न करें। न ही कोई क्रीम लगाएं।
- दर्द के लिए एस्पीरिन न लें। इससे ब्लीडिंग बढ़ सकती है।
क्या करें
- टाइट कपड़े या गहने तुरंत उतार लें
- जहां पर काटा हो उस हिस्से को हार्ट के लेवल से नीचे रखें।
- घायल को जितना हो सके स्थिर रखें, इससे जहर बॉडी में फैलने से रोक सकते हैं
- घायल को शांत रखने की कोशिश करें जिससे उसे शॉक लगने से बचाया जा सके।
- काटने के 4 घंटे के अंदर ही एंटीवेनम का इंजेक्शन लगवा लें।
- जहां काटा हो, उसे हल्के कपड़े से कवर कर लें।
सांप घर में आ जाएं तो क्या करें
- सबसे पहले अपने बचाव के लिए सुरक्षित जगह की तलाश करें।
- कमरे में मिट्टी का तेल या फिनाइल छिड़क दें, उसकी गंध से सांप खुद-ब-खुद बाहर निकल जाएगा।
खुद से सांप को मारने या भगाने के बजाय तुरंत किसी सपेरे या एक्सपर्ट को बुलाना चाहिए।
सांप के डंसने से बचाव
- जो लोग जमीन पर सोते हैं, वो लोग नॉर्मल मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
- बाहर पहाड़ी-बगान वाले इलाके में रहने वाले लोग लॉन्ग बूट पहनें।
- बारिश के दिनों में जिन लोगों के घरों में बाग-बगीचा है या मोटर रखने के लिए बनाई जगहों को समय-समय पर छानबीन करते रहें।
- जिन जगह पर जहां सांपों का रिस्क रहता है तो वहां पर छड़ी से जमीन पर आवाज करते हुए चलें।
- पत्थरों के नीचे, गड्डे के अंदर जिन जगहों पर सांपों के छुपे होने की आशंका रहती है, उन जगहों से छेड़छाड़ न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
