Latest Updates
-
गर्मियों में कई समस्याओं के लिए रामबाण है लीची की तरह दिखने वाला ये फल, जानें इसके फायदे -
Lohri Special Energy Til Pinni Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का आसान तरीका -
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन -
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल -
Eid Special Mutton Biryani Recipe: इस आसान तरीके से घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
Vastu Shastra: ड्रेसिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, वरना छिन जाएगी घर की सुख-शांति -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Wishes: चेतक पर चढ़ जिसने...महाराणा प्रताप की जयंती पर भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Healthy Weight Loss Vegetable Daliya Recipe: सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट और पौष्टिक विकल्प -
Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: मिथुन और कन्या राशि की खुलेगी किस्मत, जानें बुधवार को किन राशियों पर होगी धनवर्षा
कोटा में इंफ्लुएंसर की कोबरा डसने से हुई मौत, जब सांप डस लें तो जानें क्या करें?
Influencer Deepa Sahu Died due to Cobra Snake Bite : राजस्थान के कोटा में रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपा साहू की सांप के काटने से मौत हो गई है। दीपा के रील्स सोशल मीडिया पर छाए रहते थे और उनकी रील्स भी जमकर वायरल होती थीं।
खबरों के मुताबिक शनिवार को गाय का चारा काटते हुए कोबरा सांप ने दीपा को पैर में डस लिया। इसके बाद उनके चिल्लाने की खबर सुन आसपास के लोग दीपा को अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बारिश के दिनों में खेतों में सांप काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। दरअसल, बारिश होने पर जब पानी सांपों के बिलों में घुस जाता है तो सांप सूखी जगहों की ठिकाना ढूंढने के लिए घर में घुस आते हैं।

जरा सा भी खतरा महसूस होने पर ये लोगों को डस लेते हैं। यहां हम कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जिनको ध्यान में रखते सांप का शिकार हुए व्यक्ति को बचा सकते हैं।
सीधा अस्पताल ले जाएं
स्नेक बाइट से संबंधित अब कई अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध हैं, जो समय रहते मरीज को लग जाए, तो सांप का जहर फैलता नहीं और जल्दी उतर जाता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को सांप काट जाएं, तो जितना जल्दी हो सकें उतनी जल्दी उसे अस्पताल पहुंचाया जाएं। उसके बचने की संभावना बढ़ जाती है।
किसी भी व्यक्ति को अगर खेत में काम करते हुए कोई भी जहरीला जीव-जंतु काट ले तुरंत अस्पताल जाकर दिखाएं। दरअसल कई बार लक्षण देर से नजर आते हैं। ऐसे में अगर सांप ने काटा हैं, तो जल्दी उपचार से जान बचने की संभावना रहती हैं।
इन बातों का ध्यान रखें
- सांप ने काट लिया है तो उस स्थान पर बिल्कुल भी मूवमेंट नहीं होनी चाहिए। जैसे फैक्चर होने पर व्यक्ति के उस हिस्से को नहीं हिलाते हैं। ठीक उसी तरह जहां व्यक्ति के फैक्चर हुआ है। उस स्थान को भी बिल्कुल न हिलाएं।
- सबसे जरूरी बात पीड़ित को सोने न दें। सबसे जरुरी बात जो बहुत लोग गलती करते हैं। कभी किसी भी कड़े चीज से शरीर के उस अंग को ना बाधें क्योंकि उससे ब्लड फ्लो रूक जाता है, जिससे भी मरीज की कंडीशन बिगड़ जाती है।
- बारिश के दिनों में झाड़ियों या खेतों से निकलते हुए जूते पहनें, नंगे पांव खेतों से न गुजरे।
सांप कटने पर नजर आते हैं ये लक्षण
जब किसी को कुछ काटता है या डसता है, तो सांस लेने में दिक्कत, अचानक से नींद आना, बेहोशी या फिर बीपी लो होने की शिकायत है तो तुरंत अस्पताल जाए। ये सारे लक्षण सांप डसने के माने जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications