Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निगम, हो रहे MRI-CT स्कैन लेकिन फिर भी करेंगे लाइव परफॉर्म
Sonu Nigam Health Update: बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने हाल ही में अपनी सेहत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह इन दिनों पिन्च्ड नर्व की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में सोनू ने अपनी मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी और बताया कि उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, एक हफ्ते से दर्दनाक बीमारी से जूझने और मेडिकल ट्रीटमेंट चलने के बावजूद उन्होंने मुंबई में अपने आगामी लाइव कॉन्सर्ट को रद्द करने से इनकार कर दिया है।

पिंच्ड नर्व की समस्या से जूझ रहे सोनू निगम
सोनू निगम ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी सेहत को लेकर अपडेट साझा किया। उन्होंने बताया कि वह पिन्च्ड नर्व की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से उनके मेडिकल टेस्ट और इलाज जारी हैं। वीडियो में उन्होंने कहा, "मेरी नसों पर दबाव पड़ रहा है। मैं एक हफ्ते से एमआरआई और सिटी स्कैन करवा रहा हूं,यहां तक कि मैंने कई मेडिसन भी ली हुई हैं।" सिंगर ने यह भी बताया कि फिजियोथेरेपी के दौरान उन्हें काफी तकलीफ हुई और दवाइयों के कारण उनकी आवाज भी थोड़ी भारी हो गई है।उन्होंने कहा, "फिजियोथेरेपी बहुत ही दर्दनाक है। अभी मैं लगातार पेन किलर खा रहा हूं, जिसकी वजह से मेरा गला थोड़ा भारी हो गया है।"
दर्द और भारी आवाज के बावजूद करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बावजूद सोनू निगम ने अपने लाइव शो को रद्द न करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद वह मंच पर प्रस्तुति देने जा रहे हैं और किसी भी स्थिति में अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहते। सोनू ने भरोसा जताया कि वह पूरी कोशिश के साथ परफॉर्म करेंगे। उनका वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
क्या होती है पिन्च्ड नर्व?
पिन्च्ड नर्व तब होती है, जब शरीर की किसी नस पर आसपास की हड्डी, मांसपेशी या अन्य ऊतकों का दबाव पड़ने लगता है। इसके कारण नस ठीक से काम नहीं कर पाती और दर्द या असहजता महसूस होने लगती है। यह समस्या अक्सर गर्दन, कंधे, पीठ या कमर में देखी जाती है।
पिन्च्ड नर्व के लक्षण क्या हैं?
पिन्च्ड नर्व होने पर प्रभावित हिस्से में दर्द, झनझनाहट, सुन्नपन या कमजोरी महसूस हो सकती है। कई बार दर्द एक जगह से शुरू होकर हाथ, पैर या शरीर के दूसरे हिस्सों तक भी फैल सकता है। कुछ लोगों को मांसपेशियों में कमजोरी और लंबे समय तक असुविधा का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए ऐसे लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी माना जाता है।
पिन्च्ड नर्व का इलाज
पिन्च्ड नर्व का इलाज उसकी गंभीरता पर निर्भर करता है। इस समस्या के शुरुआती मामलों में डॉक्टर अक्सर आराम करने, फिजियोथेरेपी और दर्द कम करने वाली दवाओं की सलाह देते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
