Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Birthday Special: 50 की उम्र में भी स्टील जैसी बॉडी! रोटी छोड़ी, नॉनवेज से दूरी, असली हीरो की फिटनेस स्टोरी
Sonu Sood Birthday Special: सोनू सूद फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम है जिन्होंने रील लाइफ से ज्यादा फेम रियल लाइफ में पाया है। कोविड का समय हो या कोई प्राकृतिक आपदा आई हो सोनू सूद ने हमेशा लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उनकी एक्टिंग की भी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। चाहे विलेन का किरदार हो या फिर पुलिस वाले का हर किसी में सोनू ने लोगों का दिल जीता है।
अब बात उनकी फिटनेस की करें तो सोनू 50 की उम्र के करीब होने के बावजूद इतने फिट हैं, उनकी फिट बॉडी, एनर्जी और डेडिकेशन देखकर हर युवा प्रेरित होता है। खास बात ये है कि सोनू सूद न तो नॉनवेज खाते हैं, न ही रोटी, फिर भी उनकी मसल्स किसी बॉडीबिल्डर से कम नहीं। आइए जानते हैं उनके फिटनेस सीक्रेट्स, डाइट प्लान और लाइफस्टाइल टिप्स जिन्हें अपनाकर आप भी पा सकते हैं स्टील जैसी बॉडी।

बिना रोटी के कैसे फिट हैं सोनू सूद
कम ही लोगों को पता होगा कि सोनू सूद को रोटी छोड़े हुए करीब 4 साल हो गए हैं। एक इंटरव्यू में खुद एक्टर ने बताया कि वो न तो नॉनवेज खाते हैं और न ही रोटी। प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने के लिए वह दाल, सोया, टोफू, पनीर और प्रोटीन शेक्स का सहारा लेते हैं। लो कार्ब्स, हाई फाइबर के लिए उनकी डाइट में सलाद, हरी सब्जियां और ओट्स शामिल हैं।
इस तरह करते हैं सुबह की शुरुआत
सोनू सूद अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी या ग्रीन टी से दिन की शुरुआत करते हैं। वहीं पूरे दिन में वो 5 से 6 छोटे मील खाते हैं जिससे मेटाबॉलिज्म बना रहता है। आप भी उनके इस रूटीन को फॉलो कर अपनी फिटनेस को बरकरार रख सकते हैं।
उनका मानना है कि अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं, सादा खाएं और नियमित एक्सरसाइज करें तो बिना नॉनवेज या भारी सप्लीमेंट्स के भी बेहतरीन बॉडी पाई जा सकती है।
वर्कआउट रूटीन
सोनू सूद का डाइट प्लान जितना स्ट्रिक्ट है उतना ही उनका वर्कआउट प्लान भी है। सोनू अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए डेली 2 से ढाई घंटा एक्सरसाइज करते हैं। उनके वर्कआउट में कार्डियो, वेट ट्रेनिंग और बॉडी वेट एक्सरसाइज का मिश्रण करते हैं।
इसके अलावा सोनू जिम से ज्यादा समय योगा करने में बिताना पसंद करते हैं। सोनू के फिटनेस मंत्रा में उनकी भरपूर नींद भी शामिल है और वो नो स्मोकिंग, नो ड्रिंकिंग लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
