Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
इन 6 होममेड मास्क से दोमुंहे बालों का करें उपचार
अक्सर ठंड के मौसम में बाल ख़राब हो जाते हैं और दोमुंहे हो जाते हैं| दोमुंहे बाल इस बात का संकेत होते हैं कि आपके बाल ख़राब हो चुके हैं| बालों की अन्य समस्याओं में रूखापन, बालों का गिरना और डैंड्रफ आदि समस्याएं होती हैं| बालों के दोमुंहे होने के अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे आहार में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी, बहुत अधिक समय तक धूप में रहना, प्रदूषण, बालों की सफाई ठीक से न करना, शैंपू का अधिक उपयोग, केमिकल ट्रीटमेंट, समय पर बालों को ट्रिम न करवाना, गीले बालों में कंघी करना आदि| आपके किचन में ही कुछ ऐसे पदार्थ होते हैं जिनसे हेयर मास्क बनाकर आप बालों की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं| यहाँ दो मुंहे बालों की समस्या के समाधान के लिए कुछ मास्क बताये जा रहे हैं:

1. अंडा और दही – इस मास्क को बनाने के लिए 2 अंडे तथा 2 बड़े चम्मच दही लें| अंडे के पीले भाग को अलग कर दें| फिर अंडे के सफ़ेद भाग और दही को अच्छे से मिलाएं| इस मिश्रण को 15 मिनिट बालों में लगाकर रखें और फिर सौम्य शैंपू से धो डालें| ऐसा सप्ताह में दो बार करें|
2. एवोकेडो और केले से बना मास्क – इसके लिए एक एवोकेडो और एक केला लें| केले और एवोकेडो को मैश करके पेस्ट बना लें| इस पेस्ट को बालों पर लगायें और 15-20 मिनिट बाद गुनगुने पानी से धो लें|
3. नारियल तेल और ऑलिव ऑइल से बना मास्क : इसके लिए 2 टेबलस्पून नारियल का तेल और 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑइल लें| इन दोनों तेलों को मिला लें और बालों पर, विशेषत: बालों के सिरों पर लगायें| इसके बाद बालों की चोटी या जूडा बना लें और शावर कैप लगा लें| आधे घंटे बाद बालों को पानी से धो लें|
4. ओट मील, दूध और शहद से बना मास्क : इसके लिए तीन कप ओट्स, एक कप दूध एक-दो टेबलस्पून नारियल का तेल, एक चम्मच शहद लें| एक बाउल में बिना पके हुए ओट्स और दूध मिलाकर रखें| इसके बाद इसमें शहद और आखिर में नारियल का तेल मिलायें| इस मिश्रण को बालों पर तथा स्कैल्प पर लगायें| इसे 20-30 मिनिट तक लगा कर रखें| बाद में गुनगुने पानी से धो डालें|
5. एलोवेरा और शहद से बना मास्क : इसके लिए एलोवेरा की दो-तीन पत्तियाँ लें और उसका जैल निकाल लें| आप बाज़ार से भी एलोवेरा जैल खरीद सकते हैं| इसमें थोडा शहद मिलाएं| इस मिश्रण को बालों में लगायें| ये थोडा चिपचिपा लगता है परन्तु इसके परिणाम बहुत ही आश्चर्यजनक होते हैं| इस जैल को 30-40 मिनिट बालों में लगा रहने दें| इसके बाद गुनगुने पाने से बालों को धो डालें| आप बालों को धोने के लिए सौम्य शैंपू का उपयोग भी कर सकते हैं|
6. कैमोमाइल टी : इसके लिए कैमोमाइल टी के दो टी बैग और पानी लें| पानी को उबालें और उबलते हुए पानी में टी बैग्स डाल दें| इसे कुछ देर ठंडा होने दें| बाद में इस पानी से बालों को धो लें| आप कैमोमाइल ऑइल से बालों की मालिश भी कर सकते हैं|
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
