Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
यूरोप में छुट्टियां मना रही Srishty Rode को हुआ निमोनिया, ठंड में क्यों बढ़ जाता है निमोनिया का खतरा?
Srishty Rode Reveals Suffering from Pneumonia : बिग बॉस फेम टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े ने हाल ही में, अस्पताल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की, जिससे उनके फैंस चिंता में पड़ गए। एक्ट्रेस ने बताया कि वह ट्रैवलिंग के दौरान अचानक बीमार हो गईं और उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। हालांकि, सृष्टि ने यह भी बताया कि अब उनकी स्थिति बेहतर हो रही है और वह जल्दी ठीक हो रही हैं। फैंस को उनकी सेहत में सुधार की उम्मीद है।
सृष्टि रोड़े ने बताया कि वह निमोनिया का शिकार हो गई थीं और उनका ऑक्सीजन लेवल अचानक गिर गया। उन्होंने लिखा, "मैं यूरोप की शानदार जर्नी के पलों को शेयर कर रही हूं, लेकिन एक हिस्सा है, जिसे मैंने नहीं बताया। वह हिस्सा बहुत मुश्किल था।"
सृष्टि रोड़े ने बताया कि एम्स्टर्डम में उन्हें निमोनिया हो गया, जिससे उनका ऑक्सीजन लेवल गिर गया और वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गईं। उनकी हालत इतनी खराब थी कि उनका वीजा एक्सपायर हो गया, लेकिन अब वह मुंबई वापस आ चुकी हैं और रिकवरी मोड में हैं। आइए जानते हैं अक्सर ठंड में क्यों बढ़ जाता है निमोनिया का खतरा?

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है निमोनिया का खतरा?
निमोनिया फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसमें फेफड़ों में सूजन आ जाती है, जिससे मरीज को सांस लेने में कठिनाई होती है। यह बीमारी वायरल, फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण के कारण हो सकती है। वायरल संक्रमण को लोग अक्सर सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह समस्या बढ़कर निमोनिया का रूप ले सकती है। निमोनिया के लक्षणों में बुखार, सर्दी और सीने में दर्द शामिल हैं।
सर्दी के मौसम में वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जिससे सांस की समस्याओं से पीड़ित मरीजों को गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग सर्दी में निमोनिया का अधिक शिकार होते हैं।
निमोनिया के शुरुआती लक्षण
निमोनिया में फेफड़ों और सांस की नली में सूजन होती है, जिससे सांस लेने में तकलीफ, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं होती हैं। सर्दी के मौसम में हवा में नमी होने से सांस की नली में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। निमोनिया की शुरुआत के लक्षणों को पहचानकर इलाज से मरीज जल्दी ठीक हो सकता है।
निमोनिया के लक्षणों में सीने में दर्द, जकड़न, तेज खांसी और बलगम, सांस लेने में तकलीफ, तेज बुखार, उल्टी और मतली की समस्या शामिल हैं। ये लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज करवाना जरूरी होता है, ताकि स्थिति बिगड़ने से पहले उसे नियंत्रित किया जा सके।
निमोनिया का बचाव कैसे करें?
सर्दियों में निमोनिया के खतरे को कम करने के लिए स्मोकिंग और शराब के सेवन से बचना चाहिए। ताजे फल और हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करने से इम्युनिटी मजबूत होती है, जिससे निमोनिया का खतरा कम होता है। इसके अलावा, सांस से जुड़ी बीमारियों के मरीजों को विशेष ध्यान देना चाहिए और पहले से निमोनिया के शिकार मरीज के संपर्क से बचना चाहिए। नियमित एक्सरसाइज और योग से भी निमोनिया का खतरा कम हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
