Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Star Anise Benefits: खांसी, कमजोरी और पीरियड्स पेन से लेकर नींद तक, इस फूल में छिपे 6 फायदे
Star Anise Benefits: भारतीय खान पूरी दुनिया में फेमस है क्योंकि उसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले खाने का स्वाद चार गुणा अधिक बढ़ा देते हैं। हर रसोई में मसालों का एक खजाना छिपा है, जो टेस्ट के साथ हेल्थ के लिए भी लाभकारी होते हैं। उन्हीं में से एक मसाला है 'चक्र फूल' जिसे अंग्रेजी में Star Anise कहा जाता है। तारे जैसी खूबसूरत बनावट वाला ये फूल न सिर्फ खाने में खुशबू और स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी औषधि से कम नहीं। खासतौर पर बरसात के मौसम में ये मसाला बहुत लाभकारी है क्योंकि इस मौसम में ही सबसे ज्यादा बीमार पड़ने के चांस होते हैं।
आयुर्वेद में इसे रोग नाशक माना गया है और आधुनिक विज्ञान भी इसके गुणों को मान्यता दे चुका है। खासकर सर्दी-जुकाम, पाचन की गड़बड़ी और शरीर की कमजोरी जैसे सामान्य लेकिन परेशान करने वाले रोगों में ये छोटा-सा फूल चमत्कार करता है। आपको यकीन नहीं होता तो आज हम बताते हैं इस स्टार जैसे दिखने वाले मसाले के 6 फायदे जिन्हें जानकर आप आज ही मसाले के डिब्बे में उसे जगह देंगे और डेली डाइट में शामिल करेंगे।

1. खांसी और जुकाम में राहत
'चक्र फूल' में मौजूद शिक़ीमिक एसिड और एंटीवायरल गुण होते हैं जो खांसी-जुकाम से लड़ने में मदद करते हैं। आप इसका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं या चाय में डालकर सेवन करें। बरसात का मौसम चल रहा है ऐसे में भीगते ही सर्दी जुकाम हो जाता है तो अब डरने की बात नहीं है अगर घर में चक्र का फूल है तो।

2. पाचन तंत्र को बनाए मजबूत
मानसून में सबसे ज्यादा बीमारियां पनपती हैं। इस मौसम में पेट भी बहुत खराब होता है ऐसे में चक्र फूल में पाचन को दुरुस्त करने वाले तत्व होते हैं। यह गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं को दूर करता है।
3. शरीर की कमजोरी को करता है दूर
चक्र फूल का नियमित सेवन इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है और शरीर में एनर्जी बनाए रखता है। थकावट और कमजोरी के मामलों में इसे रामबाण माना गया है। जो लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाते हैं उनके लिए चक्र का फूल बहुत अच्छा है।
4. हॉर्मोनल बैलेंस में सहायक
महिलाओं के हार्मोनल बदलावों और मासिक धर्म से जुड़ी दिक्कतों में भी चक्र का फूल बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद फाइटोएस्ट्रोजेन शरीर को संतुलन में रखता है और महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों से बचाता है।

5. संक्रमण से करता है रक्षा
स्टार अनीस में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो शरीर को संक्रमणों से बचाते हैं। सर्दियों में इसका सेवन खास तौर पर इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है। बरसात में सबसे ज्यादा इंफेक्शन होने के चांस होते हैं तो इस मौसम में तो इस फूल का जरूर इस्तेमाल करें।
6. नींद की गुणवत्ता सुधारता है
कई लोगों को रात में नींद ही नहीं आती है। ऐसे में उन्हें कई बार नींद की दवाई भी खानी पड़ती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो रात को सोने से पहले चक्र फूल वाली हल्की चाय पीने से नींद बेहतर होती है और दिमाग शांत रहता है।
कैसे करें इस मसाले का सेवन?
चाय या काढ़े में 1 टुकड़ा डालकर उबालें।
सब्ज़ी या पुलाव में खुशबू और स्वाद के लिए डालें।
स्टार अनीस ऑयल का इस्तेमाल अरोमाथेरेपी में भी किया जाता है।
नोट: गर्भवती महिलाएं या कोई दवा ले रहे लोग इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications