Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
ब्रेकफास्ट स्किप करना सेहत पर डाल सकता है बुरा असर, इस टेस्टी समर दलिया से करें दिन की शुरूआत
नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है और आपको पूरे दिन एनर्जी देने में मदद भी करता है। लेकिन गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों की भूख कम हो जाती है जो एक सामान्य बात है। हालांकि, अपने दिन की ठीक तरह से शुरुआत करने के लिए जरूरी है कि आप संतुलित और पौष्टिक ब्रेकफास्ट अपनी डाइट में शामिल करें।
अगर आप सुबह का नाश्ता अधिकतर लोग छोड़ देते हैं, तो ऐसा न करें। क्योंकि गर्मी में ऐसा करने से इसका सीधा असर आपके सेहत पर पड़ेगा। ऐसे में आप अपने दिन की शुरूआत एक दिलचस्प नाश्ते से कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपको समय नहीं आ रहा कि आप अपने ब्रेकफास्ट में क्या शामिल कर सकते हैं तो आज हम आपके लिए एक यूनिक और टेस्टी ब्रेकफास्ट रेसिपी लेकर आए हैं।

पोषण विशेषज्ञ पूजा बोहरा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस ब्रेकफास्ट की रेसिपी शेयर की है। पूजा बोहरा का मानना है कि नाश्ते को अक्सर दिन के सबसे महत्वपूर्ण भोजन के रूप में जाना जाता है। यह आपके पूरे दिन के लिए टोन सेट करता है और आपको उत्पादक, केंद्रित और सतर्क रहने के लिए आवश्यक ऊर्जा और पोषक तत्व प्रदान करता है।लेकिन सभी नाश्ते समान नहीं बनाए जाते हैं - एक संतुलित नाश्ता आपके सुबह के भोजन के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
दलिया के साथ समर ट्विस्ट
सामग्री -
* गेहूं का दलिया - 1 कप
* दही - 1 कप
* आम - 2 कटे हुए
* पीनट बटर - 1 बड़ा चम्मच
* सूरजमुखी के बीज - 1 बड़ा चम्मच भुने हुए
बनाने की रेसिपी
1. नॉर्मल दलिया को एक समर ट्विस्ट देने के लिए 1/4 कप लापसी गेहूं का दलिया, 1/4 कप हरी मूंग हरी मूंग/पीली मूंग दाल लें।
2. फिर इसे 2 से 3 बार पानी से साफ कर लें।
3. अब 1/4 छोटा चम्मच नमक डालकर 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं और फिर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
4. दलिया को ठंडा होने दें और फिर बाकी सभी सामग्री इसमें डालकर मिला दें।
5. आपका समर ट्विस्ट दलिया तैयार है, ये हेल्दी ब्रेकफास्ट खुद भी खाएं और बच्चों को भी खिलाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
