Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Summer Drink: तेज गर्मी में भी शरीर में ठंडक घोल देगा सौंफ का शरबत, इस तरह बनाएं
Saunf Ka Sharbat Kaise Banaye : गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखने के लिए सौंफ का शरबत एक बेहतरीन विकल्प है। सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जो पेट को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाती है। यह शरबत शरीर को तरोताजा रखने में मदद करता है और लू से भी बचाता है।
सौंफ का शरबत बनाना बहुत आसान है - भीगी हुई सौंफ को पीसकर उसका रस छानें, उसमें नींबू, चीनी और ठंडा पानी मिलाएं। अगर आपने अब तक सौंफ का शरबत नहीं पिया है, तो एक बार जरूर ट्राई करें और गर्मी में राहत पाएं।

सामग्री
सौंफ - 3 टेबल स्पून
पानी - 2 कप (भिगोने के लिए) + 2 कप (शरबत में डालने के लिए)
चीनी - 4 टेबल स्पून (स्वाद अनुसार, गुड़ या शहद भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
नींबू का रस - 1 टेबल स्पून
काला नमक - ½ टीस्पून (स्वादानुसार)
बर्फ के टुकड़े - इच्छानुसार
विधि
- रात भर के लिए 3 टेबल स्पून सौंफ को 2 कप पानी में भिगो दें। अगर जल्दी बनाना है तो कम से कम 4-5 घंटे के लिए भीगने दें।
- भीगी हुई सौंफ को उसी पानी के साथ मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें।
- पीसे हुए मिश्रण को सूती कपड़े या छलनी से छान लें ताकि सौंफ का रस अच्छी तरह निकल जाए।
- अब इस सौंफ के रस में 2 कप ठंडा पानी, चीनी (या शहद/गुड़), नींबू का रस और काला नमक मिलाएं। अच्छी तरह हिलाएं जब तक चीनी घुल न जाए।
- गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से तैयार शरबत डालें। पुदीने की पत्तियों से सजाकर परोसें।
सौंफ का शरबत पीने के फायदे
पाचन सुधारता है : सौंफ में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत देते हैं।
शरीर को ठंडक देता है : यह शरीर की गर्मी को कम करता है और गर्मियों में लू से बचाने में मदद करता है।
मुँह की बदबू दूर करता है: सौंफ में मौजूद तेल मुँह की दुर्गंध को कम करने में सहायक होते हैं।
आंखों के लिए लाभकारी : ठंडी प्रकृति के कारण यह आंखों की जलन और थकान को कम करता है। आंखों की रोशनी में भी मददगार माना जाता है।
डिटॉक्स करता है शरीर को : यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होता है और लीवर को भी हेल्दी रखता है।
नींद को बेहतर बनाता है : सौंफ का शरबत शाम के समय लेने से मस्तिष्क को शांति मिलती है और नींद अच्छी आती है।
महिलाओं के लिए लाभकारी : मासिक धर्म के दौरान दर्द या जलन की समस्या हो तो सौंफ का शरबत राहत देता है।
वजन घटाने में सहायक : अगर शक्कर की जगह शहद या गुड़ का उपयोग किया जाए तो यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और वजन घटाने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
