Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Steamed Vs Boiled Vegetables: पकी या उबली, सेहत के लिए कौन सी सब्जियां हैं सहीं?
Steamed Vs Boiled Vegetables : सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं, क्योंकि इनमें फाइबर, विटामिन, और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये न केवल बीमारियों से बचाव करती हैं, बल्कि वजन घटाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी सहायक हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सब्जियों को उबालने से उनके कुछ पोषक तत्व कम हो सकते हैं, जबकि भाप पर पकाने से विटामिन्स की मात्रा अधिक बनी रहती है। भाप पर पकाने से सब्जियों के प्राकृतिक पोषक तत्व और स्वाद अधिक संरक्षित रहते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सब्जियों को उबालकर खाना ज्यादा फायदेमंद है या भांप पर पका कर खाना? आइए जानते हैं कि दोनों में से कौन सा तरीका आपकी सेहत के लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है?

भांप पर पकी हुई खाने के फायदे
भांप पर पकी हुई सब्जियां, जिन्हें स्टीम किया जाता है, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। इन्हें पकाने के लिए पानी उबालकर सब्जियों को छन्नी की सहायता से ऊपर रखा जाता है, ताकि वे सीधी पानी में न डूबें। इस तरीके से पकाई गई सब्जियां न केवल स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि उनके पोषक तत्व भी सुरक्षित रहते हैं। ये शरीर को हेल्दी बनाए रखने और बीमारियों से बचाने में मददगार होती हैं। कई डॉक्टर भी भाप पर पकी सब्जियों को खाने की सलाह देते हैं, खासकर वजन कम करने वालों के लिए। यह तरीका डाइट में शामिल करना सेहतमंद जीवनशैली अपनाने का एक सरल और प्रभावी उपाय है।
पानी में उबली हुई सब्जियां खाने के फायदे
पानी में उबली हुई सब्जियों को पकाने से उनके पानी में घुलनशील पोषक तत्व, जैसे विटामिन सी, अक्सर पकने के दौरान पानी में घुल जाते हैं, जिससे पोषण कम हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह तरीका पोषक तत्वों को संरक्षित रखने के मामले में कम प्रभावी है। अध्ययनों से पता चला है कि उबालने की तुलना में भाप से पकाई गई सब्जियां पोषक तत्वों में बेहतर होती हैं। इनमें बीटा-कैरोटीन, फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे विटामिन अधिक मात्रा में सुरक्षित रहते हैं, जो सेहत के लिए अधिक फायदेमंद साबित होते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, भाप में पकाने से विटामिन सी की 14% हानि होती है, जबकि उबालने पर यह 54% तक हो सकती है। इसलिए, भाप में पकाना पोषक तत्वों को संरक्षित रखने के लिए उबालने से बेहतर विकल्प है।
कितने समय पकानी चाहिए सब्जियां
सब्जियों को भाप में पकाते समय सही समय का ध्यान रखना जरूरी है ताकि पोषण और स्वाद बरकरार रहे। ब्रोकोली को 5 मिनट, फूलगोभी को 5-6 मिनट, और बीन्स को 4-5 मिनट तक भाप में पकाना सबसे उपयुक्त है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
