Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से
Steel Vs Glass Container: ऑफिस जाना हो या स्कूल और कॉलेज, लोग अपने लंच को एक अच्छे कंटेनर में लेकर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। आजकल के मॉडर्न दौर में लोग ऐसे टिफिन बॉक्स को ज्यादा पसंद करते हैं, जिसमें खाना ज्यादा देर तक गर्म रहे। साथ ही, उसका लुक देखने में भी मॉडर्न हो। आज भी कुछ लोग अपने स्टील के टिफिन बॉक्स पसंद करते हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो अपने लंच को एक मॉडर्न लुक देने के लिए ग्लास कंटेनर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में, अब सवाल यह उठता है कि सेहत के लिहाज से स्टील का कंटेनर ज्यादा सही है या ग्लास कंटेनर। अगर आप भी खाने को स्टोर करने के लिए ग्लास और स्टील के कंटेनर के बीच में ही फंसे हुए हैं, तो आज हम आपकी यह समस्या हल कर देंगे। आइए, नारायणा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट और हेड (गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी), डॉ. अशोक कुमार से जानते हैं कि स्टील और गिलास के कंटेरन में से आपकी सेहत के लिए कौन-सा ज्यादा सही हो सकता है -

स्टील कंटेनर के फायदे
स्टील के कंटेनर का उपयोग वर्षों से चला आ रहा है। यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है और यह गिरने पर टूटता भी नहीं है। स्टील के टिफिन में केमिकल लीचिंग का भी कोई खतरा नहीं होता है। साथ ही, यह टिफिन किफायती होता है।
स्टील कंटेनर के नुकसान
स्टील के कंटेनर का एक आम नुकसान यह है कि इसे माइक्रोवेव में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। साथ ही, इसमें अम्लीय चीज जैसे नींबू, टमाटर और सिरका आदि को नहीं रखा जा सकता है। ज्यादा समय तक इन चीजों को रखने से यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।
ग्लास कंटेनर के फायदे
ग्लास कंटेनर का इस्तेमाल अब ज्यादातर शहरों में किया जा रहा है। यह आपकी सेहत के लिए बिल्कुल सुरक्षित रहता है। इसमें मसालेदार खाने सुरक्षित रहते हैं। साथ ही, इन कंटेनर को माइक्रोवेव में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्लास कंटेनर केमिकल रहित होते हैं।
ग्लास कंटेनर के नुकसान
वैसे देखा जाए तो ग्लास कंटेनर के सेहत से जुड़े कोई नुकसान तो नहीं है। लेकिन ग्लास के कंटेनर बहुत ज्यादा भारी होते हैं, जिसके कारण इन कंटेनर के साथ यात्रा करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। साथ ही, यह स्टील के कंटेनर की तुलना में थोड़े महंगे होते हैं और यह जल्दी टूट भी जाते हैं।
कौन-सा है बेस्ट?
देखा जाए तो आपकी सेहत के लिए ग्लास कंटेनर ज्यादा बेस्ट है। क्योंकि इनमें आप किसी भी प्रकार का खाना रख सकते हैं। साथ ही, इसमें खाना लंबे समय तक ज्यादा ताजा बना रहता है। वहीं, स्टील के बर्तनों में आप मसालेदार चीज व खट्टी चीजों को नहीं रख सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
