Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
क्या आप जानते हैं फलों पर लगे इन स्टिकर का मतलब... कौन से नहीं खरीदें?
Stickers On Fruits : सुपरमार्केट में फल और सब्जी खरीदते हुए आपने इन पर लगे छोटे स्टिकर पर गौर किया है? बताया जाता है कि फलों और सब्जियों पर लगे हर स्टिकर का अलग मतलब होता है, जो इसकी क्वालिटी बताते हैं। हालांकि लोग बिना पढ़े ही इन फलों को खरीदकर स्टीकर्स को निकाल देते हैं और फलों को खा लेते हैं।
लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फलों पर लगे स्टीकर में जो कोड होते हैं वो फल की क्वॉलिटी को दर्शाते हैं। इसमें जो संख्या लिखी होती है वो कितने डिजिट की है और कौन से नंबर से शुरू होती है इससे फलों की क्वालिटी की पहचान होती है। आइए आपको भी बताते हैं इन फलों पर लगे स्टीकर का मतलब।

जानें नम्बरों का मतलब
फलों पर लगे इन स्टीकर को PLU कोड या प्राइस लुकअप कोड भी कहा जाता है। दरअसल फलो पर लगे ये कोड उन्हें पकाने के तरीके को दर्शाता है। वहीं अगर 5 अंकों वाला नंबर किसी फल के स्टीकर पर लिखा है तो ये फल ऑर्गेनिक तरीके से पके होते हैं। वहीं 4 नंबर वाले फलों को केमिकल और दवाओं के उपयोग से पकाया गया है।
9 अंक वाला कोड का मतलब
अगर फल के ऊपर लगे स्टीकर पर पांच नंबर की संख्या लिखी है और इस स्टीकर का पहला नंबर 9 से शुरू होता है तो इस कोड का मतलब होता है कि इस फल को जैविक तरीके से उगाया गया है। ये फल आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं।
क्या है 5 अंक वाला कोड का मतलब
अगर किसी फल के ऊपर लगे स्टीकर का नंबर 8 से शुरू होता है जैसे फल का कोड 81234 है तो समझ लें कि ये फल अनुवांशिक संशोधन करके तैयार किया गया है। यानि ये नॉन ऑर्गेनिक है।
4 अंकों वाला नम्बर का मतलब
कुछ फलों के ऊपर सिर्फ 4 अंकों वाली संख्या ही लिखी होती है। ऐसे फलों को कीटनाशक दवाओं और रसायनों को डालकर उगाया जाता है। ये फल ऑर्गेनिक फलों से सस्ते और कम फायदेमंद होते हैं। ये कोड आम तौर पर 3 या 4 से शुरू होते हैं।
इन बातों का ख्याल रखें
- फलों पर लगे स्टिकर को हटाने के लिए हमेशा स्कॉच टेप का इस्तेमाल करना चाहिए।
- फल खरीदने जाएं को आपको चार अंकों वाले स्टीकर लगे फल खरीदने से बचना चाहिए।
- कीटनाशक का इस्तेमाल फल खाने से कैंसर का खतरा रहता है।
- फलों को अच्छी तरह से साफ करने के बाद ही खाना चाहिए।
- जरूरत से ज्यादा बड़े दिखने वाले फल और सब्जियां खरीदने से बचें।
- कटे और सूखे फल न खरीदे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
