Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
बेंगलुरु में फैल रहा Stomach Flu, पेट का ख्याल रखने के लिए पिएं ये काढ़ा
गर्मी के मौसम में आइसक्रीम हो या कोल्ड ड्रिंक्स इन ठंडी चीजों को खाने और पीने का मजा ही अलग है। लेकिन गर्मी आपके लिए कई स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है। बेंगलुरू में गर्मी के आते ही पेट फ्लू के बढ़ते मामले भी सामने आ रही है।
पेट फ्लू को गैस्ट्रोएन्टेरिटिस के रूप में भी जाना जाता है। यह एक पेट से जुड़ा संक्रमण है जो आमतौर पर अनहेल्दी फूड खाने और खराब पानी पीने से फैल सकता है। जिस कारण आपको दस्त, पेट में ऐंठन, मतली, उल्टी और कभी-कभी बुखार जैसी समस्या भी हो सकती है। लेकिन इस गर्मी में पेट फ्लू से बचने के लिए आप दादी-नानी के कढ़े का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी और पीने के फायदों के बारे में...

कढ़ा बनाने की रेसिपी
सामग्री
* 2 कप पानी
* कद्दूकस किया हुआ अदरक - 1 इंच
* जीरा - 1 छोटा चम्मच
* धनिया के बीज - 1 छोटा चम्मच
* सौंफ - आधा छोटा चम्मच
* दालचीनी - 1 स्टिक
* लौंग - 2 से 3
* काली मिर्च - 1 या 2
* तुलसी के पत्ते
* पुदीने के पत्ते - 2 या 3
* शहद - 1 चम्मच
प्रक्रिया
1. कढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी डालकर गर्म करें और उसमें तुलसी के पत्ते, पुदीने के पत्ते और शहद को छोड़कर बाकी सभी मसालों को डाल दें।
2. अब पानी में उबाल एक उबाल आने दें और फिर धीमी आंच पर इसे पकने दें।
3. जब पानी आधा हो जाएं तो काढ़े को गैस से उतार कर ठंडा कर लें।
4. काढ़े को छन्नी की मदद से एक गिलास में छान लें और मसाले को अलग कर दें।
5. इसके बाद काढ़े में तुलसी और पुदीना के पत्ते डालकर 2 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
6. आखिर में काढ़ा पीने से पहले इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इसे गुनगुना ही पिएं।
काढ़ा पीने के फायदे
1. अदरक: अदरक में मौजूद गुण आपके पेट में सूजन की समस्या को कम करने में मदद करता है। यह पेट के फ्लू के लक्षणों जैसे मतली और उल्टी को भी कम करने में मदद कर सकता है।
2. जीरा, धनिया के बीज और सौंफ के बीज: इन बीजों के सेवन से आपकी पाचन क्रिया मजबूत रहती है जो पेट में सूजन, गैस और दस्त जैसे पाचन संबंधी समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।
3. काली मिर्च: काली मिर्च में बीमारियों से लड़ने के गुण होते हैं जो पेट के फ्लू के वायरस से लड़ने में मदद कर सकता है।
4. तुलसी और पुदीने की पत्तियां: तुलसी और पुदीने की पत्तियों में जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण होते हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करने और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
5. शहद: शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पेट में होने वाली जलन और गले की खराश को कम करने में फायदेमंद साबित हो सकता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
