Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
Brain Stroke Ke Lakshan: स्ट्रोक आने से 7 दिन पहले शरीर में दिखते हैं ये 7 लक्षण, तुरंत भागें डॉक्टर के पास
Brain Stroke Symptoms: स्ट्रोक एक गंभीर मेडिकल कंडीशन है, जिसमें दिमाग तक खून और ऑक्सीजन की सप्लाई रुक जाती है। इसे ब्रेन अटैक भी कहा जाता है। यह स्थिति तब पैदा होती है, जब मस्तिष्क की कोई रक्त वाहिका फट जाती है या मस्तिष्क में सही तरह से खून की सप्लाई नहीं हो पाती है। ऐसे में, मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है, जिसकी वजह से दिमाग काम करना बंद कर देता है। ऐसी स्थिति में अगर मरीज को तुरंत इलाज ना मिले, तो विकलांगता या मृत्यु होने का खतरा रहता है। हालांकि, स्ट्रोक कभी अचानक से नहीं आता है। स्ट्रोक आने से पहले शरीर में इसके कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसे में, इसके लक्षणों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। हर साल 29 अक्टूबर को विश्व स्ट्रोक दिवस (World Stroke Day 2025) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य स्ट्रोक के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। आइए, आज इसी मौके पर डॉ. उत्कर्ष भगत, सीनियर कंसल्टेंट एवं निदेशक - न्यूरोसर्जरी, नारायणा हॉस्पिटल गुरुग्राम से जानते हैं कि स्ट्रोक आने से 7 दिन पहले कौन से लक्षण नजर आ सकते हैं -

हाथ-पैरों में कमजोरी या सुन्नपन
स्ट्रोक आने से करीब एक हफ्ते पहले व्यक्ति को हाथ-पैरों में सुन्नपन या कमजोरी महसूस हो सकती है। अगर आपको अचानक एक तरफ के हाथ या पैर में कमजोरी महसूस हो या सुन्नपन आने लगे, तो इस संकेत को भूलकर भी नजरअंदाज न करें। इस तरह के लक्षण नजर आने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
धुंधला दिखाई देना
स्ट्रोक आने से सात दिन पहले मरीज को अचानक से एक या दोनों आंखों से अचानक से धुंधला दिखाई देने लगता है। अक्सर लोग इसे साधारण समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह ब्रेन में ब्लड फ्लो कम होने का संकेत हो सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलकर चेकअप जरूर करवाएं।
बार-बार चक्कर आना या सिरदर्द
बिना किसी स्पष्ट कारण के बार-बार चक्कर आना या अचानक तेज सिरदर्द होना भी स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। ऐसा स्ट्रोक से पहले दिमाग के किसी हिस्से में ब्लड सप्लाई में रुकावट आने के कारण हो सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
बोलने में दिक्कत होना
स्ट्रोक आने से सात दिन पहले व्यक्ति को बोलने में कठिनाई हो सकती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को स्पष्ट बोलने या दूसरों की बातों को समझने और सोचने में भी परेशानी हो सकती है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
बैलेंस बिगड़ना
स्ट्रोक आने से एक सप्ताह पहले पहले व्यक्ति को शरीर का संतुलन बनाए रखने में परेशानी आ सकती है। ऐसे में, मरीज को चलने-फिरने में दिक्कत होती है। इतना ही नहीं, सही तरह से बैलेंस न बना पाने के कारण व्यक्ति गिर भी सकता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर की मदद लें।
याददाश्त कम होना
स्ट्रोक आने से एक सप्ताह पहले व्यक्ति की याददाश्त पर भी असर पड़ने लगता है। ऐसे में, उसे चीजों को याद रखने में या किसी चीज पर फोकस करने में दिक्कत होने लगती है। अगर आपको भी इस तरह के संकेत नजर आ रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।
चेहरा लटका हुआ दिखना
स्ट्रोक आने से पहले व्यक्ति के चेहरे में कुछ असामान्य बदलाव नजर आ सकते हैं। विशेष रूप से चेहरा एक ओर लटका हुआ सा दिख सकता है या मुस्कुराने में भी दिक्कत हो सकती है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications