Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ये हैं डायबिटीज-फ्रेंडली समर ड्रिंक्स, बिना टेंशन के पी सकते हैं डायबिटीज के मरीज
गर्मी का मौसम आते ही हम सभी तरह-तरह की ड्रिंक्स का सेवन करना शुरू कर देते हैं। इस मौसम में सिर्फ पानी से ही प्यास नहीं बुझती है, बल्कि कई अन्य तरह की ड्रिंक्स पीने का भी मन करता है। अमूमन इन ड्रिंक्स में शुगर कंटेंट काफी अधिक होता है, जिसके कारण इसे डायबिटीज रोगी के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। हालांकि, ऐसी कई समर ड्रिंक्स होती हैं, जिन्हें डायबिटीज रोगी के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।
इन अलग-अलग ड्रिंक्स में एडेड शुगर नहीं होती है, जिसके कारण इन्हें बेहद आसानी से पिया जा सकता है। साथ ही, इनका टेस्ट अच्छा होने के कारण यह आपके टेस्ट बड को भी शांत करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं-

नमकीन लस्सी
नमकीन लस्सी एक नॉर्थ इंडियन डेलिकेसी है जिसे दही और मसालों के साथ बनाया जाता है। गर्मी के मौसम में इसका सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। यह ड्रिंक आपकी बॉडी को कूलिंग इफेक्ट प्रदान करती है। साथ ही साथ, यह कैल्शियम रिच होती है, जिससे इससे आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र भी बेहतर तरीके से काम करने लगता है।
बेल शरबत
जब समर ड्रिंक्स की बात होती है तो उसमें बेल शरबत को अवश्य शामिल करना चाहिए। यह ना केवल मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा माना जाता है, बल्कि आपकी बॉडी को कूलिंग इफेक्ट भी प्रदान करता है। बेल शरबत में एंटी-ऑक्सीडेंट, आयरन, फोलेट, विटामिन और मिनरल्स भी मौजूद होते हैं, जिसके कारण इससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

नारियल पानी
नारियल पानी आपके शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। इसकी गिनती बेहतरीन समर ड्रिंक्स में होती है। कैलोरी में कम नारियल पानी में आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स, पोटेशियम, अमीनो एसिड, एंजाइम, विटामिन बी, मैग्नीशियम और आयरन होते हैं, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं। यह काफी फिलिंग होता है। नारियल पानी पीकर आपको एक फिलिंग अहसास होता है।
सत्तू कूलर
यह एक ऐसी ड्रिंक है, जिसका सेवन विशेष रूप में गर्मियों में करना काफी अच्छा माना जाता है। इस समर ड्रिंक को चने के आटे की मदद से तैयार किया जाता है। प्रोटीन से भरपूर इस पेय को पानी, नींबू का रस, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और पुदीने की पत्तियों से बनाया जाता है। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है और आपके रक्तचाप को नियंत्रित करता है।
नींबू और अदरक का पानी
गर्मी के मौसम में अदरक के पानी में नींबू मिलाकर पीना भी एक अच्छा विचार हो सकता है। यह एक ऐसी ड्रिंक है, जिसे मधुमेह के रोगियों के लिए विशेष रूप से अच्छा माना गया है। इसके सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है।

शुगर फ्री आम पन्ना
आमों को उनके अनोखे स्वाद के लिए पसंद किया जाता है, लेकिन मधुमेह रोगी अक्सर इसे खाने से बचते हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो समर में शुगर फ्री आम पन्ने का लुत्फ उठा सकते हैं। इसे कच्चे आमों से तैयार करें। साथ ही, इसे बनाते समय चीनी का इस्तेमाल करने की जगह आप गुड़ के पाउडर का इस्तेमाल करें।
जल जीरा
जल जीरा उत्तर भारत में सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थों में से एक है। लोग इसके बेहतरीन टेस्ट के कारण पीना पसंद करते हैं। हालांकि, अगर आप मधुमेह रोगी हैं तो आप आसानी से गर्मियों में जलजीरा पी सकते हैं। इसे पाचन तंत्र व डाइजेशन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसे बनाते समय जीरे के अलावा, पुदीने के पत्ते, हरा धनिया, भुना जीरा, अदरक, हींग, नमक, काला नमक, और नींबू का रस आदि का इस्तेमाल किया जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
