Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
गन्ने का या खजूर का गुड़, सेहत के लिए दोनों में से सबसे फायदेमंद कौन सा है?
Sugarcane vs Dates Jaggery : गुड़ सर्दियों में खास रूप से खाया जाता है। मिठाई और पकवानों में इसे मुख्यतौर से डाइट का हिस्सा बनाया जाता है। यह मिठास के अलावा चीनी का एक स्वस्थ विकल्प भी माना जाता है, क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से खजूर और गन्ने के रस से बनता है।
हालांकि चीनी के सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे रक्त शर्करा का बढ़ना और मोटापा, जिसकी वजह से लोग गुड़ का ज्यादा सेवन करते हैं। गन्ने और खजूर से बने गुड़ के स्वास्थ्य लाभ अलग-अलग होते हैं। बाजार में ज्यादात्तर गन्ने या खजूर का गुड़ मिलता हैं। गन्ने के रस से बने गुड़ और खजूर गुड़ के अपने अलग-अलग फायदे होते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि दोनों में से कौनसा गुड़ हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद होता हैं, तो आइए जानते हैं, यहां-

गन्ने का गुड़
गन्ने के गुड़ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और पाचन तंत्र को सुधारता है। यह खून की कमी को दूर करता है और शरीर में ऊर्जा का स्तर बनाए रखता है।
खजूर का गुड़
यह गुड़ आयरन, पोटेशियम और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो ह्रदय और हड्डियों के लिए फायदेमंद है। खजूर गुड़ महिलाओं के लिए विशेष रूप से अच्छा होता है, क्योंकि यह रक्त की कमी को दूर करने में मदद करता है। पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर को ताजगी प्रदान करता है।
स्वाद में अंतर
गन्ना गुड़ पारंपरिक चीनी या ब्राउन शुगर जैसा मीठा और कैरेमल जैसा स्वाद देता है। खजूर गुड़ का स्वाद गन्ने के गुड़ से थोड़ा अलग और अधिक रिच, कैरेमल जैसा होता है।
गुड़ खाने के फायदे
पाचन में सहायता: गुड़ पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है, जिससे पाचन में सुधार होता है और अपच व कब्ज जैसी समस्याएं कम होती हैं।
खून साफ करता है: पारंपरिक चिकित्सा में गुड़ को रक्त शोधक माना जाता है। यह खून को साफ करता है और हेल्थ का ख्याल रखता है।
इम्यून सिस्टम मजबूत करता है: गुड़ में एंटीऑक्सिडेंट्स और खनिज होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं, जिससे शरीर संक्रमण के प्रति अधिक लचीला हो जाता है।
एनीमिया की रोकथाम: गुड़ आयरन से भरपूर होता है, जो आयरन की कमी वाले एनीमिया के लिए फायदेमंद है और शरीर में आयरन के स्तर को बेहतर बनाता है।
एनर्जी बूस्ट करता है: गुड़ कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है, जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है, विशेष रूप से एथलीट्स इसका इस्तेमाल करते हैं।
श्वसन स्वास्थ्य: गुड़ अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी श्वसन स्थितियों के लक्षणों को कम करने में मदद करता है और सांस की नली को साफ करता है।
मासिक धर्म के दर्द से राहत: महिलाएं मासिक धर्म के दर्द और ऐंठन से राहत पाने के लिए गुड़ का सेवन करती हैं, क्योंकि यह आराम प्रदान करता है।
स्किन का ख्याल रखता है: गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, जिससे त्वचा में चमक आती है और यह त्वचा उपचार के लिए भी उपयोगी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
