Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी
Suji Chilla vs Besan Chilla Best For Weight Loss: सुबह का नाश्ता हर किसी के लिए बहुत जरूरी होता है जो न सिर्फ एनर्जी बढ़ाता है बल्कि मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है। वहीं जब वजन कम करने की बात आती है तो इस बात को लेकर कंफ्युजन हो जाता है कि बेसन का चीला या सूजी का चीला कौन सा बेस्ट है। अक्सर स्वाद के चक्कर में लोग गलत चीले का चयन कर लेते हैं जिसकी वजह से वजन कम होने के बजाय बढ़ने लगता है या फिर वहीं का वहीं रुक जाता है। आज के आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सा चीला आपके लिए बेस्ट है जिससे पेट की चर्बी मक्खन की तरह पिघल जाएगी। साथ में हम इन्हें बनाने की रेसिपी भी जान लेते हैं।

बेसन vs सूजी का चीला कौन सा बेस्ट
बेसन का चीला
यह चने की दाल से बनता है, इसलिए इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसका 'ग्लाइसेमिक इंडेक्स' कम होता है, जो शुगर लेवल को स्थिर रखता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता।
सूजी का चीला
सूजी गेहूं से परिष्कृत (refined) होकर बनती है। इसमें बेसन की तुलना में प्रोटीन कम और कार्बोहाइड्रेट अधिक होते हैं। यह पचने में हल्का जरूर है, लेकिन इसमें फाइबर की मात्रा काफी कम होती है।
बेसन vs सूजी का चीला वजन कम करने के लिए क्या है बेस्ट?
यदि आपका मुख्य लक्ष्य 'फैट बर्निंग' है, तो बेसन का चीला बेहतर ऑप्शन है। इसमें हाई प्रोटीन होता है जो मांसपेशियों को बनाए रखने और चर्बी घटाने में मदद करता है। इसके अलावा बेसन का चीला प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन-मुक्त होता है, जो पेट फूलने (Bloating) की समस्या को कम करता है। इसमें मौजूद जटिल कार्बोहाइड्रेट आपको बार-बार अनहेल्दी स्नैक्स खाने से बचाते हैं। सूजी के चीले में बेसन के चीले की तुलना में प्रोटीन कम और कार्बोहाइड्रेट अधिक होते हैं जो पचने में आसान होते हैं लेकिन इसमें फाइबर बहुत कम होता है जिस वजह से भूख जल्दी लग जाती है।
बेसन का चीला बनाने की रेसिपी (Besan Cheela Recipe)
बेसन का चीला बनाने की सामग्री:
बेसन: 1 कप
सब्जियां: 1/2 कप (बारीक कटा प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और कद्दूकस की हुई गाजर)
हरी मिर्च और अदरक: बारीक कटे हुए
मसाले: अजवायन (पाचन के लिए), हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक स्वादानुसार
हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
तेल/घी: बहुत कम (नॉन-स्टिक पैन के लिए)
बेसन का चीला बनाने की विधि
एक बाउल में बेसन डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर एक चिकना घोल (बैटर) तैयार करें। ध्यान रहे कि गुठलियां न पड़ें।
अब इसमें सभी बारीक कटी सब्जियां, अदरक, मिर्च, हरा धनिया और मसाले मिलाएं।
बैटर को 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें।
नॉन-स्टिक तवे को गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं।
एक बड़ा चम्मच बैटर तवे पर डालें और गोल फैलाएं।
दोनों तरफ से हल्का भूरा और कुरकुरा होने तक सेकें।
लो-कैलोरी सूजी का चीला बनाने की विधि (Suji Cheela Recipe)
सूजी का चीला हल्का होता है और इसे दही के साथ बनाने पर यह पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है।
सूजी का चीला बनाने की सामग्री
सूजी (रवा): 1 कप
दही: 1/2 कप (हल्का खट्टा हो तो बेहतर)
सब्जियां: 1/2 कप (बारीक कटी हुई गोभी, बीन्स, प्याज और हरा धनिया)
मसाले: काली मिर्च पाउडर, नमक और थोड़ा सा चाट मसाला
पानी: आवश्यकतानुसार
सूजी का चीला बनाने की विधि
एक बर्तन में सूजी और दही को मिलाएं। इसमें थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें।
महत्वपूर्ण टिप: सूजी फूलती है, इसलिए इस घोल को कम से कम 15-20 मिनट के लिए ढंक कर रख दें।
यदि घोल ज्यादा गाढ़ा हो जाए, तो थोड़ा पानी और मिलाएं। अब इसमें सारी सब्जियां और मसाले डाल दें।
नॉन-स्टिक तवे पर हल्का सा घी या तेल लगाएं।
बैटर को तवे पर फैलाएं (इसे बेसन के चीले से थोड़ा मोटा रखें क्योंकि सूजी नाजुक होती है)।
धीमी आंच पर दोनों तरफ से अच्छी तरह पकाएं ताकि सूजी अंदर तक पक जाए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications