Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
Pineapple peel water: पेट की गंदगी को साफ कर देगा इस फल के छिलके का डिटॉक्स ड्रिंक, ये है रेसिपी
चटपटे और ज्यूसी फ्लेवर के वजह से लोग खूब चाव से पाइनएप्पल या अनानास का फल खाना पसंद करते हैं। हम जब भी पाइनएप्पल खाते हैं तो सबसे पहले इसका छिलका उतारकर फेंक देते हैं। लेकिन शायद ही आप जानते होंगे कि जिन छिलकों को आप कचरा समझकर फेंक देते हैं, दरअसल उन छिलकों में
विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट का भरपूर खजाना होता है। जी हां, आपने हमें सही सुना पाइनएप्पल के खुरदरे और मजबूत बाहरी हिस्से को आपके कचरे के डिब्बे में फेंकने के बजाय आप इससे एक स्ट्रॉन्ग डिटॉक्स वाटर तैयार कर सकते हैं। अनानास के फल और छिलके में विटामिन सी होता है, जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। गर्मियों में पाइनएप्पल के छिलकों से बना डिटॉक्स वाटर न सिर्फ आपके पेट की सफाई करेगा बल्कि आपके बालों और स्किन को हेल्दी बनाएं रखेगा।

स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस
पाइनएप्पल के छिलके में विटामिन सी, फ्लेवोनोइड्स और बीटा-कैरोटीन एंटीऑक्सीडेंट पाएं जाते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट हानिकारक विषाक्त पदार्थों को निकालकर शरीर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं। पाइनएप्पल के छिलके में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाकर हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
दांतों और मसूड़ों के लिए गुणकारी
पाइनएप्पल के छिलके में विटामिन सी की मात्रा खूब होती है, जो इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ ही शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। विटामिन सी मसूड़ों की बीमारी से बचाव करते हुए दांतों के इनेमल को मजबूत रखकर कैविटी को रोकने में मदद करता है। जिससे समय के साथ दांत खराब हो जाते हैं। पाइनएप्पल में खूब पानी होता है जो हाइड्रेटेड रखने के साथ अपके ओरल हेल्थ को भी प्रमोट करता है।

पेट साफ करके वजन घटाएं
उबले हुए पाइनएप्पल के छिलके के पानी में बहुत अधिक फाइबर होता है, जो पाचन में सहायता करता है और जिससे आपका पेट भरा हुआ रहता है। अनानास के छिलके में मौजूद फाइबर आपके पाचन तंत्र को साफ करके और नियमितता को बढ़ावा देकर शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद करता है।
हड्डियों को मजबूत करता है
अनानास के छिलके में मैंगनीज और बीटा कैरोटीन मौजूद होते हैं, जो हड्डी बनाने वाली कोशिकाओं के उत्पादन को प्रोत्साहित करती है और इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।

स्किन, हेयर और नाखूनों को रखता है हेल्दी
अनानास के छिलके को उबालकर पीने से आपकी रंगत में निखार आता है और ग्लोइंग मिलती है। अनानास के छिलके में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपके बालों और नाखूनों के लिए भी फायदेमंद होते हैं क्योंकि ये फ्री रेडिकल डैमेज से बचाने के साथ ही यूथफूल स्किन मैंटेन बनाए रखता है।
ऐसे बनाएं डिटॉक्स ड्रिंक
एक बड़े अनानास के सभी छिलकों को छिलकर एक सॉस पैन में पानी के साथ अनानास के कुछ टुकड़ों के साथ डुबा दें, और फिर इसे 25 से 35 मिनट के लिए धीमी आंच पर उबलने दें। आंच बंद कर दें और इस ड्रिंक को छानने से पहले इस मिश्रण को और 30 मिनट के ऐसे ही रहने दें। इसके बाद इसमें चाहे तो कोई स्वीटनर मिलाकर इसे पी सकते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
