Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
Summer Mojito Drinks: गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए घर में बनाएं ये 4 टेस्टी मोजिटो ड्रिंक्स
गर्मियां आ गई हैं, और लू के चपेट में आने से बचने की हम सभी पूरी कोशिश कर रहे हैं। गर्मी को मात देने के लिए सभी लोग कोई न कोई तरीका ढूंढ रहे हैं। ऐसे में आप भी गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए मोजिटो का सहारा ले सकते हैं।
फलों से तैयार किया गया मोजिटो गर्मी से बचाने के साथ आपके हेल्थ के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है। इस आर्टिकल के जरिए हम गर्मी में पीने के लिए आपके लिए 4 हेल्दी और फ्रेस मोजिटो की रेसिपी लेकर आए हैं।

गर्मी में बनाएं ये हेल्दी और टेस्टी मोजिटो
1. वर्जिन मोजिटो की रेसिपी
सामग्री -
* नींबू का रस - 1 चम्मच
* शहद या ब्राउन शुगर - 2 बड़े चम्मच
* सोडा - 1 गिलास
* ताजे पुदीने के पत्ते
बनाने की विधि -
1. वर्जिन मोजिटो बनाने के लिए एक बड़े गिलास में पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और शहद को डालें, और अच्छे से मसल लें।
2. अब गिलास में बर्फ के कुछ टुकड़े डालें।
3. अब इस गिलास में सोडा डाले और अच्छे से मिला लें।
4. आखिर में पुदीने की कुछ पत्तियों और लाइम वेज से अपने ड्रिंक को गार्निश करें।
2. तरबूज मोजिटो की रेसिपी
सामग्री -
* तरबूज - 1 कप कटा हुआ
* नींबू का रस - 1 चम्मच
* शहद या ब्राउन शुगर - 2 बड़े चम्मच
* सोडा - 1 गिलास
* ताजे पुदीने के पत्ते
बनाने की विधि -
1. तरबूज का मोजिटो बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में तरबूज डालकर उसे ब्लेंड कर स्मूद तैयार कर लें।
2. अब एक गिलास में पुदीने की पत्तियों को नींबू के रस और चीनी के साथ अच्छे से मसल लें।
3. अब गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें। साथ ही तरबूज का स्मूड और सोडा डालकर मिला लें।
4. इसके बाद पुदीने की पत्ती और तरबूज के टुकड़े से अपने मोजिटो को गार्निश कर सर्व करें।
3. लेमन मोजिटो रेसिपी
सामग्री -
* नींबू का रस - 1/2 कप
* ब्राउन शुगर और पानी का मिश्रण - 1/4 कप
* सोडा - 1/2 कप
* पुदीने के पत्ते
बनाने की विधि -
1. एक गिलास में, कुछ ताजे पुदीने के पत्तों को चीनी-पानी के मिश्रण के साथ मसल कर गिलास में डाल लें।
2. अब इस गिलास में बर्फ के कुछ टुकड़े भी डाल लें।
3. अब इस मिश्रण में ताजा नींबू का रस और सोडा डालकर मिला लें।
4. आपका लेमन मोजिटो तैयार है। इसे पुदीने की पत्तियों से गार्निश कर सर्व करें।
4. खीरा मोजिटो रेसिपी
सामग्री -
* खीरा - आधा कप कटा हुआ
* नींबू का रस - 1 चम्मच
* शहद या ब्राउन शुगर - 2 बड़े चम्मच
* सोडा - 1 गिलास
* पुदीने के पत्ते
बनाने की विधि -
1. एक ब्लेंडर जार में खीरे को डालकर स्मूद तैयार कर लें।
2. इसके बाद एक गिलास में पुदीने की कुछ पत्तियां, नींबू के रस और चीनी डालकर मिला लें।
3. अब इस गिलास में बर्फ, खीरे का रस डालें और सोडा डालकर मिला लें।
4. आपका खीरा मोजिटो तैयार है, बस गार्निश करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
