Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Summer Eye Care Tips: तेज गर्म हवा आपकी आंखों को पहुंचा सकती है बुरी तरह नुकसान, ऐसे करें केयर
दिल्ली में बढ़ती गर्मी और लू ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। यह गर्म हवाएं लोगों के हेल्थ स्किन और बालों को काफी अफेक्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं इन गर्म हवाओं का सीधा असर आपकी आंखों पर भी पड़ता है।
सूरज से निकलने वाली यूवी किरणें आपकी आंखों के लिए हानिकारक हो सकती हैं। ऐसे हाई टेम्परेचर और गर्मी के दौरान आपको अपनी आंखों की ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप सूरज और गर्म हवाओं से अपनी आंखों को सुरक्षित रख पाएंगे।

गर्म हवा से आंखों को सुरक्षित रखने के टिप्स
1. धूप का चश्मा जरूर पहनें
जिस तरह आप अपने शरीर को धूप और और गर्म हवा से बचाने के लिए कपड़े और सनस्क्रीन का यूज करते हैं, ठीक उसी तरह आपको अपनी आंखों को प्रोटेक्ट करने के लिए भी धूप के चश्मे का इस्तेमाल कर सकते हैं। धूप का चश्मा आपकी आंखों को यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। ऐसे में आप भी अपने साथ हर समय एक धूप का चश्मा जरूर कैरी करें।
2. दोपहर में न निकलें बाहर
अगर आप वर्किंग हैं या फिर घर में ही रहते हैं तो भी दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें। क्योंकि इस समय तेज धूप के कारण हवा भी काफी गर्म हो सकती है जो सीधे आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है।
3. ठंडे पानी से करें आंख साफ
अपनी आंखों को रेगुलर ठंडे पानी से धोने से आपकी आंखों को रिलेक्स मिलता है। अगर आप अपनी आंखों को बार-बार ठंडे पानी सा क्लीन नहीं कर पा रहे हैं तो रात को सोने से पहले आपनी आंखों पर आइस क्यूब भी रख सकते हैं। ठंडे पानी या आइस से आपकी आंखों से गर्मी दूर होती है और आपकी आंखें फ्रेस महसूस करती हैं।
4. हाइड्रेटेड रहें
गर्मी में आंखों कोे सूखेपन को दूर करने के लिए और उन्हें हाइड्रेटेड रखने के लिए आप बहुत सारा खूब पानी पिएं। गर्मियों में आप नारियल पानी, छाछ और घर में बने फलों के जूस भी पी सकते हैं। हाइड्रेटेड रहने से आपकी आंखें हेल्दी रहेंगी और गर्म हवा से आपकी आंखों पर ज्यादा असर भी नहीं पड़ेगा।
5. पर्याप्त मात्रा में लें नींद
गर्मी के मौसम में अक्सर कई लोगों के सोने के समय में गिरावट आ जाती है। लेकिन गर्म हवा से अपनी आंखों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि आप अच्छी नींद लें। पर्याप्त नींद लेना और वह भी बिना किसी परेशानी के आपकी आंखों को गर्मी से बचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
6. हरी सब्जियों को डाइट में करें शामिल
हरी पत्तेदार सब्जियों में कई जरूरी मिनरल्स होते हैं जो आपकी आंखों की रोशनी को तेज करने के साथ उन्हें हेल्दी रखने में मदद करता है। ग्रीन वेजिटेब्लस में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट आपकी आंखों की रक्षा करने में सहायक हैं। यह आपकी आंखों को हाइड्रेटेड रखने का भी काम करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
