Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
गर्मी के मौसम में खुद को रखना है फिट और हेल्दी, तो इन बातों का रखें ख्याल
गर्मी के मौसम में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। लोग अपना ध्यान रखने के लिए बहुत से तरीके अजमाते हैं। गर्म मौसम के कारण आपके शरीर से ज्यादा मात्रा में पसीना निकलने लगता है, जिस वजह से आप में एनर्जी की कमी होने लगती है। इतना ही नहीं इस मौसम में डाइजेशन भी खराब रहता है।
गर्मी के मौसम में खान-पान को लेकर होने वाली छोटी सी लापरवाही भी आपके सेहत पर गलत प्रभाव छोड़ सकती है। ऐसे में गर्मी में किसी भी तरह के खतरे से बचने के लिए आप इन टिप्स को अपना सकते हैं। इन छोटी बातों का ख्याल रखकर आप न सिर्फ बीमारियों से बच पाएंगे बल्कि अपनी सेहत का आसानी से ख्याल रख पाएंगे।

गर्मियों में हेल्थ केयर के टिप्स
1. फास्ट फूड को करें अवॉइड
स्ट्रीट फूड और फास्ट फूड आपके सेहत के लिए हानिकारक होता है जो बीमारियों को दावत देता है। इसलिए गर्मी के मौसम में आप बाहर का खाना खाने से परहेज करें।
2. हल्का खाना खाएं
गर्मी के मौसम में हैवी खाना खाने से बचें। इस समय आप हल्का खाना खाएं। ज्यादा तला भूना खाना खाने से बचें। गर्मी के मौसम में खाना पचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और फैट वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करने से परहेज करें। आप चाहे तो अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियां शामिल कर सकते हैं।
3. हाइड्रेटेड रहें
गर्मी में धूप, पसीने और लू के कारण आपका शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। जिस कारण आपको हेल्थ के साथ स्किन प्रॉब्लम भी होने लगती है। इस समस्या से बचने के लिए आप दिनभर बहुत सारा पानी पिएं ताकि खुद को हाइड्रेटेड रख पाएं।
4. अनहेल्दी ड्रिंक्स से बनाएं दूरी
शराब, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स जैसे अनहेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें। ऐसे ड्रिंक्स गर्म मौसम में आपको डिहाइड्रेट कर सकते हैं। इन ड्रिंक्स को पीने से बचें। ऐसे ड्रिंक्स के स्थान पर आप हेल्दी जूस पी सकते हैं।
5. घर के बाहर निकलने से बचें
दोपहर के समय घर या ऑफिस से बाहर निकलने से बचें। कोशिश करें की अपने सभी काम आप सुबह या शाम को खत्म करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
