Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
गर्मी के प्रकोप से सनबर्न और हीटस्ट्रोक की बढ़ गई समस्या, जानिए इससे बचने का सही तरीका
गर्मी का मौसम आ गया है, हर कोई तेज धूप, गर्मी, हिट का अनुभव कर रहा है। ड्राई और गर्म मौसम न केवल आपके लिए असुविधाजनक हो सकता है बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का भी कारण बन सकता है। टेमपरेचर हो हो रहे लगातार बदलाव के कारण लोगों को हीट स्ट्रोक, सनबर्न और डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ता है।
गर्मी में होन वाली आम समस्याएं भी आपके हेल्थ को बुरी तरह एफेक्ट कर सकती है। लेकिन गर्मी के कारण होने वाले स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए आप इन उपायों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में होने वाली सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में और उनसे निपटने के तरीकों के बारे में भी।

गर्मी में होने वाली समस्याएं और उनसे निपटने के तरीके
1. डिहाइड्रेशन
गर्मियों की गर्मी और उमस डिहाइड्रेशन का सबसे बड़ा कारण बन सकता है, जिसके कारण आपको थकान होना, चक्कर आना और अन्य लक्षण नजर आ सकते हैं।
बचाव: डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप पूरे दिन खूब पानी पिएं और अन्य तरल पदार्थों का भी सेवन करें। गर्मी के मौसम में आप शराब और कैफीन लेने से बचें क्योंकि ये गर्मियों में डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता हैं। आप गर्मी में पानी युक्त फलों को अपनी डाइट में शामिल करें।
2. हीट एग्जॉशन
लंबे समय तक धूप में या हाई टेम्परेचर के संपर्क में रहने से आपको हीट एग्जॉशन की समस्या हो सकती है, जिससे आपको सिर में दर्द, चक्कर आना, मतली और मांसपेशियों में ऐंठन जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
बचाव: हीट एग्जॉशन को रोकने के लिए दिन के सबसे धूप, या गर्म स्थानों पर रहने से बचें। कोशिश करें की घर के अंदर या ऑफिस में ही रहें। खुद को धूप से बचाने के लिए आप हल्के, ढीले-ढाले कपड़े पहने और टोपी या छाता लेकर ही बाहर जाएं।
3. एलर्जी
गर्मियों में पर्यावरणीय कारकों के कारण आपको एलर्जी की समस्या हो सकती है। जिससे आपको छींक आना, जुकाम होना या आंखों में खुजली जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
बचाव: गर्मी में एलर्जी की समस्या से बचने के लिए घर के खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें और इनडोर एलर्जी को कम करने के लिए एयर कंडीशनिंग का उपयोग करें। हाथ धोकर ही खाना खाएं।
4. फूड पॉइजनिंग
समर सीजन के गर्म तापमान से खाने में बैक्टीरिया की बढ़ोतरी होने लगती है जो फूड पॉइजनिंग का सबसे बड़ा कारण बनती है।
बचाव: फ़ूड पॉइज़निंग को रोकने के लिए, खाने को ठीक से पकाने और स्टोर करने की कोशिश करें। बाहर के ऐसे फूड्स को खाने से बचें जो बहुत देर से धूप में हो। खाने से पहले कोई भी फल और सब्जियों को अच्छे से साफ करें।
5. हीटस्ट्रोक
हीटस्ट्रोक एक ऐसी गंभीर स्थिति है जो तब हो सकती है जब आपका शरीर ज़्यादा गर्म हो जाता है, जिससे शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और आपकी हेल्थ खराब हो सकती है।
बचाव: हीटस्ट्रोक को रोकने के लिए, दिन के सबसे गर्म हिस्सों में जाने से बचें। आप ठंडे, छायादार क्षेत्र या घर के अंदर रहने की कोशिश करें। दिन भर ढेर सारा पानी पीने की कोशिश करें।
6. सनबर्न
सनबर्न से स्किन पर रेडनेस, दर्द और पपड़ी पड़ने जैसी समस्याएं हो सकती है। आपको स्किन इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है।
बचाव: सनबर्न की समस्या से बचने के लिए धूप में बाहर जाते समय चश्मा, टोपी और सुरक्षित कपड़ों को पहनें, सनस्क्रीन लगाएं, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
