Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Vacation Tips: फैमिली के साथ वैकेशन पर जाने की है तैयारी, इन जरुरी चीजों को पैक करना न भूलें
Travel Essentials List : गर्मी की छुट्टी में फैमिली के साथ वेकेशन पर जाने की कर रहे हैं तैयारियां तो होटल बुकिंग से लेकर फ्लाइट बुक तो कर दी होगी आपने। लेकिन पैकिंग करते वक्त कपड़ों के अलावा वैकेशन पर कुछ जरूरी चीजें पैक करने न भूलें।
अगर आप अपने समर वेकेशन को परफेक्ट बनाना चाहते हैं तो ट्रैवल स्टार्ट करने से पहले आप को कुछ जरूरी चीजों को पैक करना जरुरी होता है। ये आपके वैकेशन को खराब होने से बचाने के साथ बहुत काम आ सकते हैं।

मेडिकल किट
ट्रिप पर अगर आपके साथ बच्चे या बूढ़े हैं तो सेफ्टी के लिए मेडिकल किट या फर्स्ट एड बॉक्स जरुर रखें। कई बार जगह और पानी बदलने के कारण तबीयत खराब होने लगती है। सर्दी बुखार जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में सर्दी, बुखार, जुकाम, सिर दर्द की और ORS भी पैक करें। पहाड़ी जगहों पर गिरने और फिसलने का डर रहता है। इसलिए मरहम पट्टी साथ रखें।
सनस्क्रीन रखना ना भूलें
गर्मियों के मौसम में वेकेशन पर जा रहे हैं तो धूप से बच कर रहना जरूरी है। तेज धूप में आपको स्किन बर्न की समस्या हो जाएगी। ऐसे में आपका ट्रिप चौपट हो सकता है। अगर आप इन सूरज कि हानिकारक रोशनी से बचना चाहते हैं तो आपको अपने बैग में सनस्क्रीन जरूर पैक करना चाहिए।

सन ग्लासेस जरूर रखें
लंबे समय तक अगर आप धूप में घूमने वाले हैं तो सनस्क्रीन के अलावा आंखों को धूप से बचाने के लिए सनग्लासेस जरुर पहनें। आप यूवी किरणों से प्रोटेक्ट करने वाला चश्मा पैक करें। इससे आंखे गर्मी की मार से बचेंगे और साथ में ही आपको स्टाइलिश लुक भी मिलेगा।
मौसम के हिसाब से कपड़े रखें
जगह के हिसाब से कपड़े की पैकिंग करना जरूरी होता है। अगर आप समुद्री इलाकों में जाने की प्लानिंग कर रहे है, तो हल्के कपड़ों का चुनाव करें, इसके अलावा वहीं अगर आप ठंडी घूमने जा रहे हैं तो आप मोटे कपड़े पैक कर सकते हैं।
ये चीजें भी आती है काम
अपने ट्रिप को परफेक्ट बनाने के लिए अपने साथ में पावर बैंक, पेपर सोप, सेल्फी स्टिक और खाने-पीने की चीजें पैक करना ना भूले।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
