Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Birthday Special: सुनील शेट्टी का फिटनेस फंडा! 64 में भी 40 जैसा लुक, फॉलो करें 'अन्ना' का लाइफस्टाइल
Suniel Shetty Fitness Secret: सुनील शेट्टी, जिन्हें प्यार से अन्ना कहा जाता है, बॉलीवुड के उन चुनिंदा सितारों में से एक हैं जो उम्र के साथ और भी ज्यादा फिट और हैंडसम होते जा रहे हैं। आज अभिनेता का बर्थडे हैं और वो 64 साल के हो गए हैं, लेकिन फिटनेस और लुक देखकर कोई भी उनकी असली उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। उनकी एनर्जी, टोंड बॉडी और यंग लुक का राज सिर्फ जिम वर्कआउट नहीं, बल्कि एक अनुशासित लाइफस्टाइल, संतुलित डाइट और पॉजिटिव माइंडसेट है।
हर कोई चाहता है कि वो भी अन्ना की तरह फिट और हिट रहे लेकिन इसके लिए अपनाना पड़ता है एक परफेक्ट रूटीन जो हर किसी के बसकी बात नहीं है। जन्मदिन के इस खास मौके पर चलिए जानते हैं अन्ना का फिटनेस फंडा, जिसे फॉलो करके आप भी पा सकते हैं उम्र को मात देने वाला लुक।

1. डेली एक्सरसाइज का नियम
सुनील शेट्टी फिटनेस को अपने रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा मानते हैं। वे सिर्फ जिम ही नहीं जाते, बल्कि योग, स्ट्रेचिंग और कार्डियो को भी अपनी रूटीन में शामिल करते हैं। हालांकि उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि पहले और अब उनके वर्कआउट में काफी अंतर आया है। जहां पहले वो भारी वर्कआउट करते थे अब हड्डियों को मजबूत करने वाले वर्कआउट करते हैं।
2. संतुलित और नेचुरल डाइट
अन्ना अपनी डाइट में प्रोसेस्ड फूड से दूरी रखते हैं और घर का बना, हेल्दी व नेचुरल खाना ही पसंद करते हैं। उनका फोकस हाई प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर डाइट पर होता है। वे ताजी सब्जियां, मौसमी फल, ड्राई फ्रूट्स और भरपूर पानी को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाते हैं।
इसके अलावा उन्होंने अपनी डाइट से कुछ चीजों को हमेशा के लिए आउट कर दिया है जैसे की आइसक्रीम, सफेद चावल और दूध। वो अपनी डाइट बहुत नाप-तोल कर लेते हैं।
3. पर्याप्त नींद और स्ट्रेस-फ्री लाइफ
सुनील शेट्टी मानते हैं कि फिटनेस सिर्फ जिम और डाइट से नहीं, बल्कि अच्छे स्लीप पैटर्न और स्ट्रेस मैनेजमेंट से भी आती है। वे हर दिन कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेते हैं और पॉजिटिव माइंडसेट बनाए रखते हैं। इसके अलावा उनका मानना है कि लाइफ में डिसिप्लेन जरूरी है।
अगर आप भी 40 की उम्र के बाद अपनी हेल्थ और फिटनेस को मेंटेन रखना चाहते हैं, तो सुनील शेट्टी का ये फिटनेस फंडा अपनाकर आसानी से फिट, हेल्दी और यंग बने रह सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
