Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
जोड़ों के दर्द से रहते हैं परेशान तो लगाना शुरू करें ये खास चीज से बना तेल, ब्लडप्रेशर भी रहेगा कंट्रोल
Kalonji oil Benefits : कलौंजी भारतीय मसालों का अहम हिस्सा है। खासकर अचार बनाने में इसका अत्यधिक इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन मसालों के अलावा इसका तेल भी बनाया जाता है। जिसका इस्तेमाल हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं के इलाज में किया जाता है। अगर आपको जोड़ों के दर्द की तकलीफ रहती हैं, तो कलौंजी का तेल आपके लिए किसी रामबाण उपाय से कम नहीं हैं। आज हम आपको कलौंजी के तेल फायदे के बारे में बताएंगे।

ब्लड प्रेशर काबू में रहे
एक शोध के मुताबिक, कलौंजी के बीज के अर्क में एंटी हाइपरटेंशन गुण होता है। यह हाई ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करता है। कलौंजी का तेल रोजाना 5 एमएल इस्तेमाल करने से हाइपरटेंशन कम होता है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करे
कलौंजी का तेल बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। इसमें मौजूद एंटी हाइपर कोलेस्टरोलेमिक गुण सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल कम करते हैं। कलौंजी के तेल का इस्तेमाल एंटी हाइपरलिपिडेमिक यानी ब्लड में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने वाली दवा में भी किया जाता है।
जोड़ों के दर्द को रखें दूर
कलौंजी के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक यानी दर्द निवारक गुण होते हैं। जो गठिया में बहुत फायदेमंद है। रूमेटाइड अर्थराइटिस, घुटनों का दर्द दूर करने के लिए खाने में कुछ बूंद कलौंजी का तेल मिलाएं। नाभि में कलौंजी का तेल डाले तो जोड़ों में दर्द की शिकायत दूर होती है।
फेफड़ों को रखें स्वस्थ
कलौंजी के तेल का इस्तेमाल एलर्जी के इलाज में कर सकते हैं। इसमें एलर्जिक राइनाइटिस यानी बार-बार छींक आने की समस्या, एटोपिक एक्जिमा जैसे एलर्जी शामिल है। इसके अलावा कलौंजी का तेल अस्थमा का इलाज करता है साथ ही यह पल्मोनरी फंक्शन यानी फेफड़े से जुड़ी समस्या में सुधार करके सांस की बीमारी को भी दूर करता है।
हेयरफॉल की समस्या को रोंके
अगर आपको हेयरफॉल की समस्या हैं, तो बालों की जड़ों में कलौंजी का तेल लगाए। यह बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा दिलाता है। कलौंजी का तेल स्कैल्प से जुड़े डिसऑर्डर टेलोजन एफ्लुवियम के लिए फायदेमंद है। इस तेल को लगाने से न सिर्फ सिर्फ बाल घने होते हैं, बल्कि पतले बालों की परेशानी भी दूर होती है।
इस्तेमाल करते हुए कुछ बातों का ध्यान
कलौंजी के तेल की तासीर गर्म होती है और सर्दियों के दिनों में स्तेमाल में लेना चाहिए। इस तेल से स्टीवेंस जॉनसन सिंड्रोम की भी समस्या हो सकती है। गर्भवती महिला को कलौंजी या इसके तेल के इस्तेमाल से परहेज करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
