Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Fructophobia : इस मंत्री को केला से लगता है डर, जहां भी जाती है करा देती हैं बैन, आखिर क्या है ये बीमारी?
स्वीडन की लैंगिक समानता मंत्री पॉलिना ब्रैंडबर्ग (Paulina Brandberg) इन दिनों अपने अजीबोगरीब फोबिया की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्हें केले के फल से फोबिया है, जिसे लेकर उन्होंने साल 2020 में ट्विटर पर एक पोस्ट भी शेयर की थी, उस पोस्ट में उन्होंने अपने डर के बारे में एक्सपीरियंस और इसके असर के बारे में लिखा था। हालांकि, बाद में उन्होंने यह पोस्ट को डिलीट कर दिया था।
एक रिपोर्ट के मुताबिक एक ईमेल के जरिए ये खुलासा हुआ कि एक वीआईपी इवेंट के दौरान पॉलिना ब्रैंडबर्ग ने आयोजकों से खासतौर पर इस इवेंट के वीआईपी लंच में केले को बैन करने का अनुरोध किया है। इस ईमेल के सामने आने के बाद से उनके इस अजीब फोबिया होने की खबर तेजी से वायरल हो रही है। केले से डर लगने को एक दुर्लभ फोबिया माना जाता है, जिसे Banana Phobia कहते हैं। यह कोई आम मानसिक समस्या नहीं है, लेकिन जिन लोगों को यह होती है, उनके लिए यह काफी परेशान करने वाली हो सकती है। क्या है ये फोबिया इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।

फल से डर लगने पर कौनसा फोबिया होता है?
फ्रक्टोफोबिया (Fructophobia) एक दुर्लभ प्रकार का Specific Phobia है, जिसमें व्यक्ति को फलों से डर लगता है। ज्यादात्तर लोगों को पानी, या ऊंचाई से डर लगने वाला वाले फोबिया होते हैं, जो बेहद आम हैं। इसके विपरीत, फल और सब्जियों से जुड़ा फोबिया बहुत दुर्लभ है और इसे रेयर केस के रूप में गिना जाता है।
फलों से क्यों लगने लगता हैं डर?
- फोबिया का कारण किसी व्यक्ति के परिवार में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का इतिहास हो सकता है।
- किसी चीज को लेकर तर्कहीन डर, चिंता विकार, या बचपन से जुडा कोई डर।
- अतीत में किसी फल से जुड़ा बुरा अनुभव, जैसे फिसलना, चोकिंग, या गंध से असहजता।
- यदि बचपन में किसी और व्यक्ति को फलों से डरते हुए देखा गया हो, तो इस डर का असर खुद पर भी पड़ सकता है।
इलाज
- Cognitive Behavioral Therapy (CBT) से डर को धीरे-धीरे कम करने में मदद करती है।
- पेशेवर परामर्श या दवाओं से समस्या को कम किया जा सकता है।
- Desensitization Therapy से केले या अन्य फलों के प्रति डर को धीरे-धीरे खत्म करना।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
