Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Sweet Potato Vs Potato: आलू और शकरकंद दिखने में एक जैसे, लेकिन न्यूट्रिशियन के मामले में दोनों हैं बहुत अलग
Sweet Potato Vs Potato : आलू खाना चाहिए या शकरकंद, अक्सर लोग इन दोनों सब्जियों के बीच कंफ्यूज ही रहते हैं। लेकिन दोनों ही खाने में लाजवाब लगते हैं। अगर आलू व शकरकंद दोनों सब्जियों को ढंग से पकाया जाए तो दोनों ही स्वादिष्ट लगने के साथ ही सेहतमंद भी है।
वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि आलू में केले से भी ज्यादा पोटेशियम होता है और वह फाइबर से भी भरपूर होते हैं। आलू और शकरकंद में बीटा कैरोटीन नामक एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा अलग-अलग होती है। ये शकरकंद में थोड़ी ज्यादा होती है तभी इसका रंग लाल होता है। आम तौर पर बीटा कैरोटीन आप की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं दोनों के बीच क्या अंतर होता है और दोनों में से किसे खाना चाहिए?
आलू और शकरकंद दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिनमें कई अलग-अलग विटामिन और मिनरल मौजूद होते हैं। आइए जानते हैं दोनों में अंतर-

आलू और शकरकंद में अंतर?
आलू एक तना है शकरकंद एक जड़ है। आलू का पोधा होता है शकरकंद की बेल होती है।आलू सोलानेसी परिवार का है और शकरकंद कन्वोलवोलेसी परिवार का।
शकरकंद में कम होता है ग्लाइसेमिक इंडेक्स
शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) आलू से कम होता है। एक उबले हुए आलू का जीआई 78 के आसपास होता है, जबकि उबले हुए शकरकंद में 63 का इंटरमीडिएट जीआई होता है। इसका मतलब है कि आलू आपके पाचन तंत्र में चीनी में तब्दील होने के लिए तेजी से टूट जाता है, जिससे आपका ब्लड शुगर बढ़ जाता है। ऐसे में शकरकंद खाना आपके लिए अधिक स्वास्थ्यवर्धक है, क्योंकि आम तौर पर कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ खाने से आपके ब्लड शुगर को कम करने और अपना वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
शकरकंद और आलू में न्यूट्रीशन वैल्यू के आधार पर अंतर
- प्रोटीन- सफेद आलू में शकरकंद के मुकाबले 0.6 ग्राम प्रोटीन अधिक होता है।
- कैलोरी- एक सफेद आलू में, शकरकंद के मुकाबले 15 कैलोरी अधिक होती हैं।
- वसा- दोनों सफेद और मीठे आलू में वसा की मात्रा एक समान होती है।
- शुगर- सफेद आलू और शकरकंद दोनों में ही शुगर की मात्रा बराबर होती है।
- कार्बोहाइड्रेट- एक सफेद आलू में शकरकंद के मुकाबले 5 से 6 ग्राम कार्ब्स की मात्रा अधिक पाई जाती है।
- फाइबर- जबकि सफेद आलू में 1 ग्राम फाइबर कम होता शकरकंद के मुकाबले।
- विटामिन सी- दोनों में ही दैनिक जरूरत की 12 से 14% विटामिन सी की मात्रा बराबर होती है।
- पोटेशियम- एक सफेद आलू में 153 मिलीग्राम पोटेशियम कम होता है शकरकंदी के मुकाबले। जोकि दैनिक जरूरत का 5 से 7% होता है।
डायबिटीज में क्या है ज्यादा फायदेमंद?
वैसे तो डायबिटीज के मरीजों के लिए आलू और शकरकंद दोनों का ही ज्यादा मात्रा में सेवन हानिकारक है, लेकिन बिल्कुल ही कम मात्रा में सेवन करें तो इससे उतना नुकसान नहीं होगा। डायबिटीज वालों को शकरकंद बिल्कुल नहीं लेनी चाहिए लेकिन आलू भी वह एक सीमित मात्रा में ले सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को शुगर होती है, उनके लिए भी शकरकंद सेहत के लिए हानिकारक है, वहीं आलू भी उन्हें ज्यादा खाने से बचना चाहिए। हालांकि सबसे बेहतर होगा कि आप इन चीजों का सेवन करने को लेकर खान-पान से संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
तले हुए आलू या शकरकंद खाने से बचें
अक्सर लोगों को ये बोलते हुए सुना है कि जब वेटलॉस की बात हो, तो आलू नहीं खाना चाहिए, ऐसा बिल्कुल नहीं हैं। यदि आप आलू को चिप्स के रूप में डीप ऑयल में फ्राय करके खा रहे हैं, तो उन में मौजूद तेल के कारण जाहिर है आप का वजन बढ़ेगा ही। मगर उबले हुए आलुओं को खाने से आपका वजन नहीं बढ़ेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
