Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इंसानों में फिर मिला Swine Flu का वायरस, WHO ने जारी किया अलर्ट, जानें क्यों हैं चिंता की बात?
Swine Flu : स्पेन में एक व्यक्ति को गंभीर प्रकार के स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए जाने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी की है। ताजा मामला स्पेन में सामने आया है, जहां एक शख्स को गंभीर तरह के स्वाइन फ्लू (Swine Flu) से संक्रमित पाया गया है। स्पैनिश स्वास्थ्य अधिकारियों ने 29 जनवरी, 2024 को डब्यूएचओ को इसकी जानकारी दी। इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी कर अलर्ट रहने को कहा है।
बता दें कि स्पेन में इन्फ्लूएंजा ए (H1N1) वायरस का किसी इंसान में यह तीसरा मामला है। इससे पहले के दो मामले साल 2008 और जनवरी 2023 में रिपोर्ट किए गए थे। आइए जानते हैं आखिर स्वाइन फ्लू से चिंता क्यों बढ़ रही है, ये कितनी खतरनाक बीमारी है और इसके क्या लक्षण हैं...

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट
WHO की तरफ से जारी अलर्ट में जानकारी दी गई है कि स्वाइन फ्लू से संक्रमित शख्स वयस्क है, जो स्पेन के लिलेडा में एक सुअर फार्म पर काम करता था। टेस्ट में स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाया गया है. डब्ल्यूएचओ की तरफ से बताया गया है कि इन्फ्लूएंजा ए (H1N1) वायरस संक्रमण वाले ज्यादातर इंसान सीधे तौर पर स्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस के संपर्क में आने से संक्रमित होते हैं या फिर संक्रमित सूअर के संपर्क में आने पर ऐसा होता है।
स्वाइन फ्लू और H1N1 क्या है?
स्वाइन फ्लू एक सांस से जुड़ी संक्रामक बीमारी है, जो अधिकांश तौर पर सूअरों में देखने को मिलती है और उन्हीं को प्रभावित भी करती है। इन्फ्लूएंजा ए (H1N1) वायरस से यह फैलती है। यानी यही वायरस इसका प्रमुख कारण है। इंसानों में स्वाइन फ्लू का आना बिल्कुल भी सामान्य नहीं माना जाता है। ये संक्रमण संक्रमित सुअरों के संपर्क में आने वाले लोगों से ही बाकी लोगों में फैलता है।
स्वाइन फ्लू के लक्षण
बुखार आना
शरीर में तेज दर्द
सिर में तेज दर्द
मांसपेशियों में दर्द
गले में खराश और दर्द
सर्दी-खांसी और जुकाम
आंखों से पानी आना
सांस फूलने की समस्या
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
