Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बाजार में मिलने वाले मैंगो शेक में मिला होता है ये जहरीला केमिकल, पीने से हो सकता है अस्थमा-कैंसर
synthetic tartrazine yellow dye side effect: पूरे देश में गर्मी ने लोगों का हाल बुरा कर रखा है। लोग गर्मी से बचने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इसके लिए शेक और जूस का सहारा ले रहे हैं। अगर आपको पता चले कि हेल्दी रहने के नाम पर आप जो शेक या जूस पी रहे हैं उसमें खतरनाक केमिकल की मिलावट हैं, और इसे पीते ही आपकी तबीयत खराब हो सकती है, तो आपको सुनकर चक्कर आ जाएगा।
दरअसल कई जूस शेक को टेस्टी बनाने के लिए कई सिंथेटिक कलर्स ओर केमिकल का इस्तमाल कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामला हाल ही में सामने आया है। जहां अहमदाबाद के हेल्थ डिपार्टमेंट ने 4 मैंगो सैंपल्स में सिंथेटिक कलर की मिलावट पाई है।

इन मैंगो सैंपल्स को मिलाकर 7 फूड्स की क्वॉलिटी स्टैंडर्ड में कमी मिलने से इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इन फूड सैंपल्स में टार्ट्राजिन येलो कलर की मिलावट की गई थी। जो कि सेहत के लिए खतरनाक होता है। आइए जानते हैं क्या होता है टार्ट्राजिन येलो कलर और इसके नुकसान क्या होते हैं?
क्या होता है टार्टराजिन केमिकल?
टार्टराजिन येलो एक सिंथेटिक येलो फूड डाई है जो पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स से बनता है। इसे ड्रिंक्स के कलर को अच्छा दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
इसके सेहत को होने वाले नुकसान
ड्रिंक या जूस में टार्ट्राजिन येलो डाई के इस्तेमाल से लिप्स, थ्रोट, मुंह, गर्दन पर सूजन की स्थिति आ सकती है। लगातार इस तरह के जूस पीने से आपको अस्थमा की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ये आपके डीएनए सेल्स भी डैमेज हो सकते हैं, जो कैंसर होने की मुख्य वजह बनता है। जूस में इस केमिकल का पता लगाना मुश्किल होता है इसलिए कोशिश करें की बाहर की बजाय आप घर का बना शेक या जूस पीएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
