Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
जयपुर में मिले गोबर की मिलावट वाली चाय और कॉफी, पीने से पहले ऐसे करें असली-नकली में पहचान
How to Test Coffee Quality: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाजार में मिलावटी खाने की चीजें मिलना शुरु करती हैं। मिलावटखोर खाने-पीने की चीजों में खराब क्वालिटी की चीजें मिलाकर बाजार हैं, जिससे वह अधिक-से-अधिक मुनाफा कमा सकें। मिलावट के इस दौर में दूध, घी से लेकर कुकिंग ऑयल और मसालों तक कोई भी ऐसी चीज नहीं बची है, जो मिलावटखोरों से बच गई हो।
हाल ही में राजस्थान के फूड डिपार्टमेंट ने राज्यभर के अलग-अलग जगहों से खाने-पीने की चीजों के सैंपल इकट्ठे कर उसका लैब टेस्ट किया। सिर्फ राजधानी जयपुर में ही 30% से ज्यादा खाने-पीने की चीजें टेस्ट लैब में क्वॉलिटी में मार खा गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि चाय और कॉफी भी इन लैब टेस्ट में फेल हो गए। इन लैब टेस्ट में कॉफी और चाय में गोबर की मिलावट होने की पुष्टि की गई है।

खराब क्वालिटी की कॉफी पीने से कई गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
असली कॉफी की जांच कैसे करें
आप घर में भी कॉफी की जांच करके असली और नकली कॉफी का पता लगा सकती हैं।
कांच के ग्लास में टेस्ट करें?
- एक कांच के ग्लास में पानी भरें।
- उसमें कॉफी पाउडर डालें और उसे मिलाएं।
- शुद्ध कॉफी पाउडर पूरी तरह से पानी में घुल जाएगा।
- अगर मिलावट की गई है, तो मिलावटी तत्व (जैसे गोबर या अन्य अशुद्धियाँ) तली में बैठ जाएंगी।
पानी में डुबोकर पता करें
- एक गिलास पानी में एक चम्मच कॉफी डालें, इसे अच्छे से मिलाएं।
- शुद्ध कॉफी पाउडर पानी के ऊपर तैरने लगेगा।
- चिकोरी (जो एक प्रकार का बीज होता है) पानी में डूबने लगेगी।
इन तरीकों से आप आसानी से घर पर कॉफी की शुद्धता की जांच कर सकते हैं।
असली चायपत्ती को ऐसे टेस्ट करें
- एक टिश्यू पेपर में कुछ चाय की पत्तियां फैलाएं।
- इसके बाद चाय की पत्तियों पर कुछ बूंद पानी डाले और उसे गीला होने दें।
- कुछ देर बाद चाय की पत्तियों को टिश्यू पेपर से हटा लें।
- असली चाय की पत्तियों से टिश्यू पेपर पर दाग नहीं पड़ेगा, जबकि मिलावट वाली चायपत्ती से पीले या नारंगी रंग के दाग के निशान पड़ जाएंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
