Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
हैदराबाद में एक साल के लिए मेयोनीज बैन, जानें आखिर कैसे सेहत को पहुंचाता है नुकसान
Telangana Ban Mayonnaise : सेंडविच, बर्गर और मोमोज के साथ मेयोनीज खाना लोगों को खूब भाता है, लेकिन आपको पता है टेस्टी लगने वाला यह मेयोनीज आपको बीमार कर सकता है। हाल ही में दूषित मेयोनीज खाने से हैदराबाद में 100 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए और एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद तेलंगाना सरकार ने कच्चे अंडे से बनी मेयोनीज पर बैन लगा दिया है। वैसे आपको बता दें कि ऐसा करने वाला तेलंगाना पहला राज्य नहीं है।
इससे पहले केरल भी ऐसा कुछ कर चुका है। मेयोनीज के संबंध में राज्य सरकार को लगातार फूड पॉइजनिंग की शिकायतें मिल रही थीं। राज्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे मेयोनीज तबीयत के लिए हानिकारक बन जाता है।

इस वजह से सरकार ने उठाया कदम
तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में मेयोनीज पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इसका कारण यह है कि हाल में हुए एक जांच में सामने आया कि कई लोग स्ट्रीट फूड खाकर बीमार पड़े थे। जांच में पता चला कि इन खाद्य पदार्थों में कच्चे अंडे से बनी मेयोनीज का इस्तेमाल हुआ था, जो ठीक से न बनने के कारण जहरीली हो गई। कच्चे अंडों से बने मेयोनीज में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, और लंबे समय तक रखने से उसमें हानिकारक केमिकल रिएक्शन हो सकते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगर मेयोनीज को तुरंत बनाकर सेवन किया जाए तो स्वास्थ्य के लिए उतना हानिकारक नहीं होता, लेकिन लंबे समय तक रखने पर यह दूषित हो सकता है। लोगों को फूड पॉइजनिंग से बचाने के लिए तेलंगाना सरकार ने ये कदम उठाया है।
मेयोनीज खाने के नुकसान
फूड पॉइजनिंग है सबसे बडी वजह
कच्चे अंडे से तैयार मेयोनीज में सल्मोनेला बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिसकी वजह से दस्त, बुखार और पेट में ऐठन और सबसे ज्यादा फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है।
वजन बढ़ना
मेयोनीज में कैलोरी अधिक होती है, जो नियमित और अधिक मात्रा में सेवन से वजन बढ़ने का कारण बन सकती है।
दिल की बीमारी का खतरा
इसमें मौजूद ट्रांस फैट्स और सैचुरेटेड फैट्स का अधिक सेवन कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा बढ़ा सकता है।
ब्लड प्रेशर बढ़ना
अधिक मात्रा में सोडियम होने के कारण यह हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है।
डायबिटीज का जोखिम
अधिक फैट और चीनी युक्त फूड्स का सेवन इंसुलिन सेंसिटिविटी को प्रभावित कर सकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।
गैस्ट्रिक समस्याए
मेयोनीज में इस्तेमाल किए गए संरक्षकों और उच्च मात्रा में फैट पेट की समस्याओं, जैसे अपच और गैस का कारण बन सकते हैं।
कैसे पता करें की मेयोनीज खराब हो चुकी है
मेयोनेज ताजा है या नहीं, इसकी पहचान कुछ संकेतों के आधार पर की जा सकती है।
गंध: ताजा मेयोनेज की हल्की खट्टी गंध होती है। अगर इसमें तेज या बासी बदबू आ रही हो, तो यह खराब हो सकती है।
रंग: ताजा मेयोनेज सफेद या हल्के क्रीम रंग का होता है। अगर इसका रंग पीला, भूरा या ग्रे हो गया है, तो इसका मतलब है कि यह खराब हो चुकी है।
स्वाद: अगर मेयोनेज का स्वाद खट्टा या कड़वा लगे, तो इसका सेवन न करें। खराब मेयोनेज में कड़वाहट और अजीब स्वाद हो सकता है।
बनावट: खराब मेयोनेज में पानी अलग हो सकता है और यह गाढ़ा होने के बजाय ढीला हो जाता है।
बासी होने की तारीख: पैकेट पर दी गई एक्सपायरी डेट हमेशा जांचें। एक्सपायरी डेट के बाद इसे न खाएं।
इन संकेतों को ध्यान में रखकर मेयोनेज की ताजगी सुनिश्चित कर सकते हैं और किसी भी प्रकार की फूड पॉइजनिंग से बच सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
