Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इंटरनेट पर वायरल हुई 'अंबानी लड्डू' की रेसिपी, जानें इनकी खासियत और फायदें
सर्दियां आते ही घरों में लड्डू बनने शुरु हो जाते हैं। अगर आप भी इस सर्द मौसम पर ठंड से बचने के लिए कुछ नया बनाने और खाने की सोच रहे हैं, तो 'अंबानी लड्डू' ट्राय कर सकते हैं। ये खास लड्डू हाल ही में चर्चा में आए हैं।
एक इंटरव्यू में अनंत अंबानी ने बताया था कि वनतारा में हाथियों के लिए ड्राई फ्रूट्स से बने ये लड्डू तैयार किए जाते हैं, जो इंसानों के लिए भी सुरक्षित और पौष्टिक हैं।
इन लड्डू की रेसिपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन्हें बनाना बेहद आसान है, और ये स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। इस खास रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

अंबानी लड्डू रेसिपी
सामग्री
काजू, बादाम, पिस्ता और मखाने
खजूर, खुबानी और अंजीर
किशमिश
घी
मनपसंद सीड्स (जैसे कद्दू, सूरजमुखी या तिल)
ऐसे बनाएं अंबानी लड्डू
- सबसे पहले बादाम, काजू और पिस्ता को बारीक काट लें और एक प्लेट में रख लें। मखानों को मिक्सर में दरदरा पीसकर अलग निकाल लें।
- एक पैन में घी गर्म करें और मीडियम आंच पर बादाम और काजू को हल्की खुशबू आने तक भूनें। फिर पिस्ता डालकर 2-3 मिनट भूनें। जब ड्राई फ्रूट्स हल्के सुनहरे हो जाएं, तो उन्हें निकालकर ठंडा कर लें।
- अब खजूर, खुबानी और अंजीर को गर्म करें। गर्म करने से पहले इनके अंदर की गंदगी और कीड़े की जांच कर लें। खजूर के बीज भी हटा दें।
- पैन में खजूर, खुबानी और अंजीर को हल्की खुशबू आने तक भूनें। फिर इसमें भुने हुए ड्राई फ्रूट्स और मखाने मिलाएं।
- गैस बंद करके इस मिश्रण को एक थाली में निकालें और ठंडा होने दें।
- मिश्रण ठंडा होने के बाद इसे हाथ से लड्डू का आकार दें।
स्वादिष्ट और पौष्टिक अंबानी लड्डू तैयार हैं।
इन लड्डूओं को खाने के फायदे जानें
- ड्राई फ्रूट्स में नेचुरल शुगर और हेल्दी फैट होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। यह व्यस्त दिनचर्या में थकान कम करने के लिए बेहतरीन है।
- बादाम, काजू, किशमिश और खजूर जैसे सूखे मेवे विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
- ड्राई फ्रूट्स में कैल्शियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
- इन लड्डुओं में मौजूद खजूर और अंजीर फाइबर का अच्छा स्रोत हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं और कब्ज से राहत दिलाते हैं।
- ड्राई फ्रूट्स में अच्छे फैटी एसिड (ओमेगा-3) होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित कर दिल को स्वस्थ रखते हैं।
- भले ही ये कैलोरी से भरपूर होते हैं, लेकिन सही मात्रा में खाने से यह भूख को नियंत्रित करने और वजन बनाए रखने में मदद करते हैं।
- बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स में ओमेगा-3 और विटामिन ई होता है, जो दिमागी शक्ति बढ़ाने और याददाश्त को बेहतर करने में सहायक है।
- ड्राई फ्रूट्स में मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को चमकदार बनाते हैं और बालों को मजबूत करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
