Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Banana Tea Benefits: केले की चाय पीने के है कई लाजवाब फायदे, जानिए इसे बनाने का तरीका

सर्दी हो या गर्मी हर सीजन में केला हमारे स्वास्थ्य को हेल्दी रखने में मदद करता है। कई लोग केले को सीधा खाने के स्थान पर इसका शेक, स्मूदी या किसी अन्य रेसिपी में इस्तेमाल करके खाते हैं। लेकिन आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको बताने जा रहे हैं, कि केले को चाय के रूप में आप कैसे पी सकते हैं। इतना ही नहीं केले की चाय पीने के हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं? तो आइए जानते हैं केले की चाय बनाने का तरीका और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में-
क्या है केले की चाय और इसे बनाने का तरीका
बनाना टी में पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, तांबा और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह आपके पाचन शक्ति को मजबूत करने में मदद करता है। केले की चाय में एंटीऑक्सीडेंट नहीं होता है क्योंकि पकने के दौरान वो नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में डायबिटीज के पेशेंट भी इस चाय का सेवन कर सकते हैं।
केले की चाय बनाना बहुत आसान है, सबसे पहले आप केले की चाय बनाने के विए केले को गर्म पानी में उबाल लें। इसके बाद बचे हुए तरल को दूध और काली चाय के साथ मिलाकर पी लें।
केले की चाय पीने के हेल्थ बेनिफिट्स ( Health Benefits Of Banana Tea )
1. दिल को रखे हेल्दी
केले की चाय में पोटेशियम और मैग्नीशियम के गुण मौजूद होते हैं, जो आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। केले की चाय में चीनी की मात्रा कम होती है, जिस कारण ये मीठे खाद्य पदार्थों का एक स्वस्थ विकल्प है।
2. वजन घटाने में मददगार
केले की चाय में मौजूद हाई फाइबर की मात्रा के कारण ये वजन कम करने में मदद करता है। केले की चाय पचने में समय लगता है, जिस कारण आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। आपका पेट भरा हुआ रहता है।
3. ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या हैं, उनके लिए केले की चाय काफी फायदेमंद हो सकती है। ऐसे में अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो आप रोजाना एक कप केले की चाय अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
4. पर्याप्त नींद लेने में लाभकारी
रात को अगर आपको पर्याप्त नींद आने में परेशानी हो रही हो, तो आप केले की चाय अपने डाइट में जरूर शामिल करें। केले की चाय आपके नर्वस सिस्टम को शांत करने में भी बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद गुण आपके दिल की गति को नियंत्रित करता हैं और बेहतर नींद लेने में मदद करता है।
5. तनाव कम करने में मददगार
केले की चाय पीने से आपके हार्मोन कंट्रोल में रहते हैं। साथ ही आपको तनाव, चिंता और अवसाद से भी दूर पहने में मदद मिलती है। मेंटली आपको स्ट्रॉन्ग रखने में भी केले की चाय काफी अच्छी मानी जाती है।
6. हड्डियों को बनाएं मजबूत
केले की चाय आपके हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसके सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें मैग्नीशियम और मैंगनीज के गुण मौजूद होते हैं, जो आपकी हड्डियों को मजबूती देता है।
7. आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद
केले की चाय में विटामिन ए और विटामिन सी के गुण मौजूद होते हैं, जो आपकी आंखों को हेल्दी रखने में मदद करता है।
8. पाचन शक्ति रहती है बेहतर
केले की चाय आपके पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। यह आपके मांसपेशियों के तनाव को कम करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
