Latest Updates
-
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए गाजर, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान
Side Effects Of Carrot: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही घरों में गाजर का हलवा, अचार, सब्जी और सूप बनने लगता है। गाजर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होती है। इसमें विटामिन-ए, फाइबर, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम को मजबूत करने से लेकर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, गाजर हमारी आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन इतने फायदों के बावजूद कुछ लोगों को गाजर का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां, कुछ लोगों के लिए गाजर का सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। गाजर का जरूरत से ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि किन लोगों को गाजर का सेवन नहीं करना चाहिए?

डायबिटीज के मरीज
डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा मात्रा में गाजर का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में, इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। अगर आप शुगर के पेशेंट हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
पेट से जुड़ी समस्याएं
जो लोग पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं, उन्हें गाजर का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में, अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से गैस, कब्ज, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, कमजोर पाचन वाले लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
स्किन पर पीलापन
कुछ लोगों को गाजर का अधिक सेवन करने से कैरोटेनीमिया की शिकायत हो सकती है। दरअसल, गाजर में बीटा कैरोटीन मौजूद होता है, जो शरीर में पहुंचकर विटामिन-ए में परिवर्तित हो जाता है। अधिक मात्रा में गाजर का सेवन करने से शरीर में कैरोटीन की मात्रा काफी बढ़ जाती है, जिससे व्यक्ति को कैरोटिनीमिया हो सकता है। इसकी वजह से स्किन पर पीलापन नजर आने लगता है।
स्तनपान कराने वाली महिलाएं
स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी गाजर का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसके सेवन से दूध का स्वाद बदल सकता है, जिससे बच्चे को स्तनपान में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी में ज्यादा गाजर खाने से कुछ महिलाओं को परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
एलर्जी की समस्या
कुछ लोगों को गाजर का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसके कारण उन्हें त्वचा पर खुजली सूजन गले में खराश या सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, जिन लोगों को गाजर से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications