Latest Updates
-
Independence Day 2026: भारत की आजादी के लिए 15 अगस्त की तारीख ही क्यों चुना गई? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान -
Hariyali Teej Vrat Katha: हरियाली तीज पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा शिव-पार्वती जी का आशीर्वाद -
Hariyali Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती का आशीर्वाद...इन संदेशों क साथ अपनों को दें हरियाली तीज की शुभकामनाएं -
Independence Day 2026 Shayari: तिरंगा हमारी शान...स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरी शायरियां -
Happy Independence Day 2026 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे ये शुभकामना संदेश -
Nag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त, कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Hariyali Teej Wishes For Wife: हरियाली तीज पर पत्नी ने रखा है व्रत, इन खास संदेशों से जताएं अपना प्यार -
Hariyali Teej Vrat Niyam 2026: हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं न करें ये गलतियां, जानें व्रत के जरूरी नियम -
Independence Day 2026 Speech in Hindi: 15 अगस्त पर दें ये जोशीला भाषण, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा हॉल -
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए नींबू पानी, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान
Lemon Water Side Effects: नींबू पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसके साथ ही, नींबू पानी पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से वजन घटाने से लेकर बॉडी को डिटॉक्स करने तक में मदद मिलती है। लेकिन इतने फायदों के बावजूद कुछ लोगों को नींबू पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। जी हां, कुछ लोगों के लिए नींबू पानी का सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में इसका सेवन करने से रोगी की परेशानी बढ़ सकती है। तो आए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि किन लोगों को नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए?

माइग्रेन की समस्या
नींबू पानी का सेवन करने से कुछ लोगों को माइग्रेन की समस्या हो सकती है। दरअसल, नींबू में टायरामाइन नामक अमिनो एसिड होता है। कुछ माइग्रेन के लोगों को टायरामाइन के प्रति संवेदनशीलता होती है, जिसकी वजह से उनकी माइग्रेन की परेशानी ट्रिगर हो सकती है। अगर आपको इस तरह की परेशानी हो रही है, तो एक बार एक्सपर्ट की सलाह लें।
एसिड रिफ्लक्स
जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स की समस्या है, उन्हें नींबू पानी का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, नींबू पानी एसिडिक होता है। ऐसे में, अधिक मात्रा में नींबू पानी का सेवन करने से एसिड रिफ्लक्स की परेशानी बढ़ सकती है। इसकी वजह से आपको पेट में दर्द और जलन जैसी शिकायत हो सकती है।
हड्डियों से जुड़ी समस्याएं
हड्डियों से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों को भी नींबू पानी का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, इसमें मौजूद एसिड की वजह से हड्डियों में जमा कैल्शियम का तेजी से क्षरण हो सकता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने का खतरा बढ़ सकता है।
हार्ट बर्न की परेशानी
अगर आपको सीने में जलन या हार्टबर्न की समस्या रहती है, तो नींबू पानी का सेवन न करें। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इससे आपको सीने में बेचैनी और जलन महसूस हो सकती है।
दांतों की सड़न
अगर आपको दांतों में सेंसटिविटी या फिर सड़न की शिकायत है, तो इस स्थिति में नींबू पानी का सेवन कम करें। दरअसल, इसमें मौजूद एसिड दांतों की ऊपरी परत (इनेमल) को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या हो सकती है। अगर आपके दांत से जुड़ी परेशानी है, तो इसका सेवन करने से पहले अपने डेंटिस्ट से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications