Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खजूर, फायदे की जगह सेहत को हो सकता है नुकसान
Dates Side Effects: खजूर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। खजूर में विटामिन-बी6, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। साथ ही, यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होता है। लेकिन इतने फायदों के बावजूद कुछ लोगों को खजूर का सेवन करने से बचना चाहिए। जी हां, कुछ लोगों के लिए खजूर का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। जरूरत से ज्यादा खजूर का सेवन करने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं किन लोगों को खजूर का सेवन नहीं चाहिए?

किडनी से जुड़ी समस्या से ग्रसित लोग
जिन लोगों को किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है, उन्हें खजूर का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, इसमें पोटैशियम की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो किडनी रोगियों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।
मोटापे से जूझ रहे लोग
मोटापे से ग्रस्त लोगों को भी खजूर का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें कैलोरी और शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे आपका वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा, अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
कमजोर पाचन वाले लोग
पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों को भी खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें लैक्सेटिव गुण होता है, जो मल त्याग को बढ़ावा देता है। ऐसे में, इसका सेवन करने से डायरिया की समस्या हो सकती है। इसमें ज्यादा फाइबर की मौजूदगी और तासीर गर्म होने के कारण पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं।
डायबिटीज के मरीज
डायबिटीज के मरीजों को भी खजूर का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में, इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है। अगर आपको शुगर है, तो खजूर का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
एलर्जी
कुछ लोगों को खजूर का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसके कारण उन्हें त्वचा पर खुजली, रैशेज, बार-बार छींक आना और आंखों में खुजली जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, जिन लोगों को खजूर से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
