इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान

Mushroom Side Effects: कई लोगों की फेवरेट सब्जी की लिस्ट में मशरूम भी शामिल होता है। स्टार्टर्स से लेकर ग्रेवी तक में मशरूम को शामिल किया जाता है। मशरूम न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-डी, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। मशरूम का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह वजन घटाने से लेकर पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इतने फायदों के बावजूद कुछ लोगों को मशरूम का सेवन करने से बचना चाहिए। जी हां, कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। कुछ स्थितियों में मशरूम का सेवन करने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। तो आइए, पुणे स्थित डीपीयू सुपर स्पेशलटी अस्पताल की चीफ डायटीशयन समीक्षा चोरडया से जानते हैं कि किन लोगों को मशरूम का सेवन नहीं करना चाहिए (Who Should Not Eat Mushroom In Hindi)?

Mushroom Side Effects

किडनी से जुड़ी समस्याएं

जिन लोगों को किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, उन्हें मशरूम का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, कुछ प्रकार के मशरूम, जैसे कि पोर्टोबेलो और शिटाके में प्यूरीन की मात्रा में अधिक होते हैं, जो यूरिक एसिड के लेवल को बढ़ा सकते हैं। इसके कारण किडनी किडनी स्टोन की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में, अगर आपको किडनी से जुड़ी समस्या है, तो अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

पाचन से जुड़ी समस्याएं

जो लोग पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं, उन्हें मशरूम का अधिक सेवन करने से परहेज करना चाहिए। बहुत से लोगों को मशरूम खाने के बाद पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे डायरिया, पेट दर्द होना, उलटी और ब्लोटिंग हो सकती हैं। इसके अलावा, इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम से पीड़ित लोगों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

प्रेग्नेंट महिलाएं

अगर आप गर्ववती हैं तो आपको मशरूम का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, बाजार में मिलने वाले मशरूम अगर साफ-सुथरे और अच्छी तरह से पके हुए न हों, तो इनमें बैक्टीरिया या फंगस हो सकते हैं, जो गर्भवती महिला और भ्रूण के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना मशरूम न खाएं।

एलर्जी की समस्या

कुछ लोगों को मशरूम का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इससे उन्हें त्वचा पर खुजली, लाल चकत्ते, सूजन या सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको मशरूम से एलर्जी है, तो इसका सेवन भूलकर भी न करें।

लिवर की समस्या

अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई समस्या है, तो मशरूम का सेवन करने से बचें। दरअसल, कुछ प्रकार के मशरूम में टॉक्सिन्स हो सकते हैं, जो लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, लिवर की समस्या वाले लोगों को मशरूम के सेवन करने से बचना चाहिए।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Story first published: Tuesday, August 18, 2026, 16:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion