Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए चिया सीड्स, वरना सुपरफूड बन सकता है जहर
Who Should Not Eat Chia Seeds: चिया सीड्स को सुपरफूड माना जाता है और आजकल हेल्थ कॉन्शियस लोग इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल कर रहे हैं। इनमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो वजन घटाने से लेकर दिल की सेहत तक और हेल्दी और चमकदार स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए चिया सीड्स जहर बन सकते हैं?
जी हां, खासकर अगर उन्हें गलत तरीके से खाया जाए तो। वहीं कुछ लोगों के लिए चिया सीड्स हानिकारक हो सकते हैं। आइए जान लेते हैं किन लोगों को चिया सीड्स से परहेज करना चाहिए और क्यों साथ इसे खाने का सही तरीका क्या है?

1. कमजोर पाचन तंत्र वाले लोग रहें सतर्क
चिया सीड्स में अत्यधिक फाइबर होता है। अगर किसी का पाचन कमजोर है या उसे अक्सर गैस, कब्ज या ब्लोटिंग की शिकायत रहती है, तो चिया सीड्स इन समस्याओं को और बढ़ा सकते हैं। अगर आप खा रहें हैं तो इन्हें हमेशा पानी में भिगोकर ही खाएं और कम मात्रा में शुरू करें।

2. ब्लड प्रेशर के मरीजों को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए
चिया सीड्स का नियमित सेवन ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है, जो हाई बीपी वालों के लिए अच्छा हो सकता है। लेकिन जो लोग पहले से ही लो ब्लड प्रेशर (Low BP) से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है। यदि आप BP की दवा ले रहे हैं, तो चिया सीड्स खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

3. एलर्जी की समस्या वालों को हो सकता है रिएक्शन
कुछ लोगों को चिया सीड्स से एलर्जी हो सकती है, जिससे शरीर में खुजली, सूजन, सांस लेने में तकलीफ, उल्टी या दस्त जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं। ऐसे में अगर पहली बार खा रहे हैं, तो बहुत कम मात्रा में लें और शरीर की प्रतिक्रिया देखें।

4. डायबिटीज के मरीज रखें विशेष ध्यान
चिया सीड्स ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकते हैं। जो लोग डायबिटीज की दवा ले रहे हैं, उनके लिए यह एक डबल प्रभाव डाल सकता है, जिससे शुगर का स्तर जरूरत से ज्यादा नीचे चला जाए। इसलिए चिया सीड्स को डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से परामर्श लें।

5. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं सावधान रहें
हालांकि चिया सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर हैं, लेकिन गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए इनका अधिक सेवन पेट फूलने या एलर्जी की संभावना बढ़ा सकता है। ये बात जान लें कि गर्भावस्था में कोई भी सुपरफूड लेने से पहले डॉक्टर की राय जरूरी है।

चिया सीड्स खाने सही तरीका क्या है?
1. चिया सीड्स को हमेशा भिगोकर ही खाएं। सूखे चिया सीड्स पेट में जाकर पानी सोखते हैं और सूजन या घुटन जैसी समस्या पैदा कर सकते हैं।
2. रोजाना अधिकतम 1-2 चम्मच से अधिक न लें। वरना नुकसान हो सकता है।
3. जो लोग चिया सीड्स का सेवन करते हैं उनके लिए अधिक पानी पीना जरूरी है ताकि शरीर में फाइबर का प्रभाव संतुलित रहे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
