Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन
Side Effects Of Sabudana: व्रत के दौरान साबूदाना खूब खाया जाता है। कई लोग व्रत में साबूदाना की खिचड़ी, खीर, चीला, टिक्की और तमाम तरह की रेसिपीज बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साबूदाना उतना हेल्दी नहीं है, जितना आप समझते हैं? जी हां, साबूदाना खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी तो मिलती है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, कुछ विशेष बीमारियों या शारीरिक स्थितियों इसका सेवन करने से रोगी की मौजूदा स्थिति बिगड़ भी सकती है। तो आइए, पुणे स्थित डीपीयू सुपर स्पेशलटी अस्पताल की चीफ डायटीशयन समीक्षा चोरडया से जानते हैं कि किन लोगों को साबूदाना का सेवन नहीं करना चाहिए?

डायबिटीज के मरीज
डायबिटीज के मरीजों को भी साबूदाना का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है। साबूदाना खाने से ब्लड शुगर स्पाइक तेजी से होता है। जिन लोगों को पहले से डायबिटीज की समस्या है, उन्हें साबूदाना का सेवन करने से बचना चाहिए।
किडनी स्टोन के मरीज
किडनी स्टोन के मरीजों को भी साबूदाना का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें कैल्शियम अधिक मात्रा में होता है, जो किडनी में पथरी और किडनी से जुड़ी अन्य समस्याओं को बढ़ा सकता है। अगर आप पहले से ही किडनी से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो साबूदाना का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान लोग
जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें साबूदाना का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे यह कब्ज का कारण बन सकता है। इसके अलावा, साबूदाना खाने से पाचन अग्नि कमजोर हो जाती है। इससे पेट में गैस, पेट में दर्द, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
मोटापे से परेशान लोग
मोटापे से ग्रसित लोगों को साबूदाना का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है और फाइबर बहुत कम होता है। ऐसे में, इसका ज्यादा सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं या वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसका सेवन न करें।
थायराइड के मरीज
जिन लोगों को थायराइड की समस्या है, उन्हें साबूदाना का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें आयोडीन नहीं होता है, जिससे यह पोषण को कमजोर करता है। इसके अलावा, साबूदाना बनाने की प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले कुछ तत्व थायराइड के मरीजों के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना इसे डाइट में शामिल न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
