Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Causes Of Frequent Headaches: दिनभर की भागदौड़ और थकान के बाद सिर में दर्द होना आम बात है। कई बार थोड़ा आराम करने, पानी पीने या अच्छी नींद लेने से राहत मिल जाती है। लेकिन अगर सिरदर्द बार-बार होने लगे, पहले से ज्यादा तेज हो या इसके साथ दूसरी परेशानियां भी महसूस हों, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। बार-बार होने वाला सिरदर्द शरीर की कई समस्याओं की ओर इशारा कर सकता है। ऐसे में, यह समझना जरूरी है कि सिरदर्द कब होता है, कितनी देर रहता है और किस तरह का महसूस होता है। आइए, जानते हैं बार-बार सिरदर्द होने के कारण -

माइग्रेन
माइग्रेन होने पर सिर में तेज दर्द उठ सकता है। यह दर्द सिर के एक तरफ या दोनों तरफ महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को सिरदर्द के साथ जी मिचलाने, उल्टी होने या तेज रोशनी और आवाज से परेशानी होने लगती है। अगर ऐसा बार-बार होता है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर इसकी वजह जानना जरूरी है।
हाई ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर की वजह से ब्लड वेसेल्स पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे कई बार सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इसके साथ चक्कर आना, कमजोरी और सीने में दर्द जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। यह स्थिति दिल और रक्त वाहिकाओं के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं लेना जरूरी है।
सर्दी-जुकाम या साइनस
सर्दी-जुकाम और कुछ संक्रमणों के दौरान भी सिर में दर्द हो सकता है। साइनस की परेशानी होने पर माथे, आंखों के आसपास या चेहरे पर दबाव महसूस हो सकता है। अगर सिरदर्द के साथ तेज बुखार, गर्दन में अकड़न या हालत बिगड़ने जैसे लक्षण हों, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें।
मोबाइल और स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना
लगातार मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर चलाने से आंखों पर जोर पड़ सकता है। नजर कमजोर होने या चश्मे का सही नंबर न होने पर भी सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। स्क्रीन देखते समय बीच-बीच में कुछ देर का ब्रेक लें। अगर आंखों में थकान या धुंधला दिखने जैसी परेशानी हो, तो आंखों की जांच कराएं।
नींद पूरी न होना
रात में कम सोना या रोज अलग-अलग समय पर सोने-जागने से सिरदर्द हो सकता है। लंबे समय तक भूखे रहने से भी कुछ लोगों को सिर में दर्द होने लगता है। इससे बचने के लिए सोने और जागने का समय तय रखें और समय पर भोजन करें। अच्छी नींद और नियमित दिनचर्या से सिरदर्द की परेशानी कम करने में मदद मिल सकती है।
ब्रेन ट्यूमर
ब्रेन ट्यूमर होने पर भी सिरदर्द की समस्या हो सकती है। ट्यूमर मस्तिष्क पर दबाव डालता है, जिससे लगातार या तेज सिरदर्द हो सकता है। अगर सिरदर्द लंबे समय तक बना रहे, बार-बार हो या इसके साथ उल्टी, चक्कर या धुंधला दिखने जैसी परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर एमआरआई या सीटी स्कैन की सलाह दे सकते हैं और उसी के अनुसार इलाज शुरू किया जाता है।
कब तुरंत डॉक्टर के पास जाएं?
अगर सिरदर्द अचानक शुरू हो और बहुत तेज हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। सिरदर्द के साथ हाथ-पैर में कमजोरी या सुन्नपन, बोलने में परेशानी, भ्रम, बेहोशी, तेज बुखार या गर्दन में अकड़न हो, तो तुरंत आपातकालीन चिकित्सा सहायता लें। बार-बार होने वाले सिरदर्द को हर बार तनाव या थकान का नतीजा मानना सही नहीं है। इसकी वजह जानने के लिए डॉक्टर से जांच कराना जरूरी हो सकता है। समय पर सही कारण पता चलने से उचित इलाज लेने में मदद मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
