Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Early Symptoms of Diabetes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण डायबिटीज तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। यह बीमारी अचानक नहीं होती, बल्कि शरीर पहले से ही कई छोटे-छोटे संकेत देने लगता है जिन्हें ज्यादातर लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। अगर इन शुरुआती लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए तो ब्लड शुगर को कंट्रोल करना और गंभीर जटिलताओं से बचना आसान हो सकता है। आइए जानते हैं डॉ. शालिनी सिंह सोलेंके से डायबिटीज के 7 ऐसे शुरुआती लक्षण, जिन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

1. रात में सोने से पहले बार-बार प्यास लगना
डायबिटीज एकदम से नहीं हो जाती बल्कि इसके लक्षण सालों पहले से ही दिखने लगते हैं। इनमें से एक है बार-बार प्यास लगना खासतौर पर रात में सोने से पहले बार-बार पानी पीने की इच्छा होना। अगर ऐसा हो तो यह बढ़ते ब्लड शुगर का शुरुआती संकेत हो सकता है।
2. रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना
बार-बार यूरिन आना डायबिटीज का एक सामान्य शुरुआती लक्षण माना जाता है। शरीर अतिरिक्त शुगर को पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करता है। लेकिन लोग इसे ठंड या फिर कमजोरी की वजह समझ लेते हैं जो एक बड़ी गलती है।

3. अचानक मीठा खाने की इच्छा बढ़ जाना
अगर बिना किसी खास वजह के बार-बार मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है, तो यह इंसुलिन असंतुलन का संकेत हो सकता है।
4. सुबह उठते ही थकान और कमजोरी महसूस होना
भरपूर नींद लेने के बाद भी सुबह उठते ही थकान महसूस होना और शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होना हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है।
5. पेट के आसपास तेजी से चर्बी बढ़ना
नियमित खानपान के बाद भी कमर और पेट के आसपास बढ़ती चर्बी इंसुलिन रेजिस्टेंस और टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकती है। आप इसे हल्के में न लें और डॉक्टर से संपर्क कर जरूरी कदम उठाएं।
6. छोटी चोट या घाव का देर से भरना
अगर मामूली कट या घाव भी जल्दी ठीक नहीं हो रहे हैं, तो यह ब्लड शुगर बढ़ने का संकेत हो सकता है।
7. बार-बार भ्रमित होना या ध्यान केंद्रित करने में परेशानी
अचानक भूलने की आदत, कन्फ्यूजन या ध्यान लगाने में कठिनाई भी डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों में शामिल हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
