Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआत होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, अधिकतर महिलाएं करती हैं इग्नोर
Early Signs Of Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर यानी स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर है। हर साल दुनियाभर में लाखों महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में आकर अपनी जान गवां देती हैं। ब्रेस्ट कैंसर तब होता है, जब ब्रेस्ट (स्तन) की कोशिकाएं असामान्य रूप से विभाजित और बढ़ने लगती हैं। इसके कारण स्तन में गांठें बनना शुरू हो जाती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआत होने पर महिलाओं के शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। लेकिन ये लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि ज्यादातर मरीजों को कैंसर के एडवांस स्टेज में इनका पता चलता है। ऐसे में, समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मृत्यु भी हो सकती है। ऐसे में, इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल अक्टूबर को ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह (Breast Cancer Awareness Month 2025) के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर हम आपको ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं (Breast Cancer Ke Lakshan)। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने नई दिल्ली स्थित पीएसआरआई अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार (हेमेटोलॉजिस्ट और ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ अमित उपाध्याय से बातचीत की। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण - Symptoms Of Breast Cancer In Hindi
डॉ अमित उपाध्याय बताते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। हालांकि, कुछ आम लक्षणों में शामिल हैं -
1. स्तन में गांठ या सूजन
यदि आपको स्तन या बगल में कोई गांठ महसूस हो, जो सामान्य दर्द या मासिक धर्म से जुड़े बदलाव से अलग हो, तो यह ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है। शुरुआत में अक्सर यह गांठ छोटी और दर्द रहित होती है। लेकिन समय के इसके साइज और आकार में बदलाव हो सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।

2. निप्पल से असामान्य स्राव
निप्पल से असामान्य स्राव होना भी ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है। यदि निप्पल से खून, पीला या पानी जैसा स्राव निकलता है, तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हालांकि, यह संक्रमण, हार्मोनल परिवर्तन या प्रेग्नेंसी के कारण भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
3. स्तन की त्वचा में बदलाव
अगर अचानक स्तन की त्वचा की बनावट और रंग में बदलाव दिखाई दे, तो यह ब्रेस्ट कैंसर की ओर इशारा कर सकता है। अगर स्तन की त्वचा लाल, मोटी, सूजी हुई, गड्ढेदार या संतरे के छिलके की तरह नजर आ रही है, तो ऐसे बदलावों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें। अगर आपको ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं, तुरंत डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाएं।

4. स्तन के आकार में बदलाव
ब्रेस्ट कैंसर होने की स्थिति में स्तनों के आकार में अचानक या असामान्य बदलाव नजर आ सकता है। अगर आपको अपने स्तन का आकार असामान्य रूप से ज्यादा या कम होता दिख रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ऐसे संकेतों को नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है।
5. स्तन में दर्द या सूजन होना
स्तन में दर्द होना भी ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है। साथ ही, कई मामलों में स्तन में सूजन का अनुभव भी हो सकता है। दरअसल, जैसे-जैसे कैंसर बढ़ता है, स्तनों में लगातार दर्द महसूस हो सकता है। अगर आपको किसी एक या दोनों स्तनों को छूने पर दर्द या सूजन का अनुभव हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
