Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Sawan 2023 : शिवजी के प्रिय बेलपत्र को खाने से दूर होती है पेट से जुड़ी समस्याएं, जानिए इसके हेल्थ बेनिफिट्स
सावन के महीने में शिवजी को बेलपत्र आर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। बिना बेलपत्र भगवान शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है। लेकिन क्या आपको पता है शिव जी को चढ़ाने वाले बेलपत्र के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं।
शिव पुराण के अनुसार मनुष्य ही नहीं बल्कि देवी देवता भी बेलपत्र के पेड़ की पूजा करते हैं। पुराणों के अनुसार, भगवान शिव शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने वाले की हर मनोकामना पूरी करते हैं। इतना ही नहीं बेलपत्र का सेवन करने से व्यक्ति कई समस्याओं से राहत मिल सकती हैं। तो आइए जानतें है बेल पत्र यानि बेल की पत्तियों के सेवन से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

बेलपत्र के सेवन के स्वास्थ्य फायदे
1. दिल से जुड़ी बीमारी से राहत पाने के लिए भी बेलपत्र काफी फायदेमंद है। बेलपत्र का काढ़ा बनाकर पीने से दिल मजबूत होता है और हार्ट अटैक का खतरा भी कम रहता है। सांस की समस्या होने पर भी बेल पत्र किसी अमृत से कम नहीं है।
2. बेलपत्र बुखार की समस्या में भी लाभ देने में काफी फायदेमंद है। इतना ही नहीं मौसमी, बुखार, सर्दी, जुकाम की बीमारी से भी राहत मिलती है।
3. अगर आपको मधुमक्खी, बर्र या ततैया काट ले, तो आप जलन से राहत पाने के लिए बेल पत्र की पत्तियों को उस काटने के स्थान पर रगड़ लें, या उस पर इसका रस लगा लें।
4. पेट की गर्मी या अन्य कारणों से कई बार मुंह में छाले निकल आते हैं। जिससे ठीक करने क लिए बेल की पत्तियों को मुंह में रखकर चबाने से आपको फायदा मिल सकता है और छाला ठीक हो सकता है।
5. कई बार पेट में कीड़े होने के कारण बड़ों औऱ बच्चों दोनों के पेट में दर्द की शिकायत रहती है। कई बा बच्चों में ये समस्या दस्त में भी बदल जाती है। ऐसे में आप बेलपत्र का रस बच्चों को पिला सकते हैं, इस रस को पीने से बच्चे के पेट के कीड़े मर जाते हैं और उन्हें राहत मिलती है।
6. बेलपत्र में टैनिन होता है, जो विटिलिगो और बवासीर के प्रभावी इलाज में मदद करता है। प्राचीन काल में इन समस्याओं के इलाज के लिए बेलपत्र के रस का इस्तेमाल किया जाता था।
7. बेल पत्र में एंटी-ऑक्सीडेंट कंपाउंड होते हैं, यह गैस्ट्रिक अल्सर से भी लड़ने में मदद करता है। इस तरह के अल्सर से पेट में एसिड का स्तर असंतुलित हो जाता है।
8. बेलपत्र में एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं जो शरीर के कई तरह के इंफेक्शन से लड़ने में और उनका इलाज करने में मदद करते हैं।
9. शरीर में विटामिन C की कमी से स्कर्वी बीमारी हो सकती है। यह बीमारी व्यक्ति की ब्लड सेल्स को प्रभावित करता है लेकिन इसका बेल पत्र से इसका इलाज किया जा सकता है। बेलपत्र में कई विटामिन पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
