Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
अपनी लाइफ से तनाव को करना है छूमंतर तो फॉलो करें ये न्यूट्रिशन टिप्स
स्ट्रेस या तनाव एक ऐसी स्थिति है, जो आपके शरीर को हर तरह से नुकसान पहुंचाती है। जब व्यक्ति बहुत अधिक तनाव में होता है तो इससे डाइजेस्टिव सिस्टम, नर्वस सिस्टम और स्लीप हैबिट्स पर नेगेटिव असर पड़ता है। इससे आपका इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है। यही कारण है कि स्ट्रेस होने के कारण व्यक्ति बार-बार बीमार होने लगता है।
इसलिए, यह कहा जाता है कि अपनी ओवर ऑल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए स्ट्रेस को मैनेज किया जाए। स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए खुद की बेहतर देखभाल करना जरूरी होता है। साथ ही साथ, आपको कुछ न्यूट्रिशन टिप्स भी अपनाने चाहिए। जी हां, कुछ ऐसे फूड आइटम्स होते हैं, जो तनाव के स्तर को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे न्यूट्रिशन टिप्स के बारे में-

प्रोटीन को दें प्राथमिकता
लंबे समय तक तनाव में रहने पर शरीर में प्रोटीन की मांग बढ़ जाती है। इसलिए, अगर आप तनाव में हैं तो ऐसे में आपको अपने प्रोटीन इनटेक पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। यह ना केवल आपको फुलर अहसास करवाता है, बल्कि शुगर रिलीज को भी स्लो करता है। ऐसे में आपका ब्लड शुगर लेवल स्टेबल रहता है। पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेने से तनाव भी काफी हद तक दूर होता है। इसलिए कोशिश करें कि आप लीन मीट, चिकन, मछली, अंडे, सेम, मसूर, नट्स और सीड्स का सेवन करें।
लें कैल्शियम रिच फूड्स
आपको शायद पता ना हो, लेकिन कैल्शियम रिच फूड्स खाने से भी तनाव को कम करने में मदद मिलती है। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि कैल्शियम मसल्स टेंशन और एंग्जाइटी के लक्षणों को कम करने में मददगार होता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में कैल्शियम रिच फूड्स जैसे लो फैट मिल्क, दही, तिल, पनीर, पत्तेदार आदि को अवश्य खाना चाहिए।
खाएं काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स
आमतौर पर, कार्ब्स को लोग अच्छा नहीं मानते हैं, जबकि वास्तव में यह आपकी बॉडी में एनर्जी सोर्स के रूप में काम करते हैं। हालांकि, आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन करें। होलग्रेन ब्रेड, पास्ता, सेरल्स, ओट्स और ब्राउन राइस खाने से सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है।
यह आपके मूड को बूस्टअप करने में मदद करता है। अगर शरीर में सेरोटोनिन स्तर कम होता है तो इससे व्यक्ति को एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी शिकायते होती हैं। इसलिए, तनाव से निपटने के लिए इस हार्मोन को संतुलन में रखना महत्वपूर्ण है।
हर्बल टी को बनाएं डाइट का हिस्सा
अक्सर लोग तरह-तरह की ड्रिंक्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। लेकिन अगर आप तनाव को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कुछ हर्बल टी को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। हर्बल टी का सेवन करने से आप खुद को रिलैक्स महसूस करते हैं। आप लैवेंडर और कैमोमाइल जैसे हर्बल टी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। ग्रीन टी में फ्लेवोनोइड्स मौजूद होते हैं, जो आपके ब्रेन हेल्थ को सपोर्ट करते हैं।
खाएं डार्क चॉकलेट
डाइट में डार्क चॉकलेट का सेवन करने से भी तनाव कम करने में मदद मिलती है। दरअसल, डार्क चॉकलेट एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो शरीर में तनाव हार्मोन के स्तर को कम करने में मददगार है। हालांकि, इसका सेवन करते समय आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप इसका सेवन लिमिटेड मात्रा में करें। मसलन, आपको केवल एक छोटी डार्क चॉकलेट बार का केवल एक-चौथाई हिस्सा ही खाना चाहिए।
खाएं ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड रिच फूड्स
ओमेगा-3 फैटी एसिड रिच फूड्स का सेवन करने से भी तनाव को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप ओमेगा-3 फैटी एसिड रिच फूड एवोकाडो का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी बॉडी का तनाव कम होता है। एवोकाडो में मौजूद ओमेगा -3 फैटी एसिड तनाव को कम करता है। इतना ही नहीं, इनमें फाइटोकेमिकल्स, फाइबर और आवश्यक पोषक तत्व भी होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
