Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
डाइट शुरू करने से पहले जरूरी है ये 5 बातें जानना
एक अच्छी डाइट सिर्फ आपका वजन कम करने में ही मदद नहीं करती है, बल्कि यह आपकी पूरी लाइफस्टाइल को बदल सकती है। आपको अधिक हेल्दी बना सकती हैं और जीवन जीने का एक नजरिया दे सकती है। हालांकि, अधिकतर लोग डाइट से मिलने वाले इन बेनिफिट्स को कभी सही तरह से हासिल ही नहीं कर पाते हैं, क्योंकि वे डाइट के सही अर्थ को कभी समझ ही नहीं पाते हैं।
इसलिए, अगर आप आपने डाइट फॉलो करने का मन बनाया है तो ऐसे में जरूरी है कि आप पहले उसके बारे में सही तरह से जान लें। ऐसी कई बातें हैं, जिनके बारे में आपको डाइट शुरू करने से पहले पता होना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इसके बारे में ही बता रहे हैं-

वन फिट ऑल का फंडा नहीं
अक्सर लोग यह सोचते हैं कि अगर एक डाइट को फॉलो करने से किसी व्यक्ति को अच्छे रिजल्ट मिले हैं तो उन्हें भी उसी डाइट को फॉलो करना चाहिए। जबकि डाइटिंग में वन फिट ऑल का फंडा काम नहीं करता है। हो सकता है कि कोई डाइट किसी एक व्यक्ति पर बहुत अच्छा वर्क करे तो उसी डाइट से अन्य व्यक्ति की हेल्थ प्रॉब्लम्स बद से बदतर हो जाएं। इसलिए, हमेशा अपनी बॉडी को समझकर ही डाइटिंग करनी चाहिए। बेस्ट रिजल्ट पाने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप पहले किसी डाइटीशियन से कंसल्ट करें और फिर उनकी सलाह पर ही अपनी डेली डाइट में बदलाव करें।
फूड है फ्यूल
बहुत से लोगों का यह मानना होता है कि अगर उन्हें वजन कम करना है या फिर वे डाइटिंग कर रहे हैं तो ऐसे में बहुत कम खाना होगा या फिर भूखा रहना होगा। जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल विपरीत है। फूड आपकी बॉडी के लिए एक फ्यूल है और अगर आप बहुत कम खाना शुरू करते हैं तो वास्तव में आप वजन नहीं बल्कि अपनी हेल्थ खो रहे होते हैं। डाइटिंग वास्तव में सही मात्रा में सही फूड का सेवन करना है, ना कि भूखा रहना।
सिर्फ स्केल पर नहीं दिखता बदलाव
अधिकतर लोग डाइटिंग को अपने वजन के साथ कंपेयर करते हैं। मसलन, अगर उनका वजन बहुत कम हो जाता है तो इसका अर्थ है डाइटिंग वर्क कर रही हैं। अगर वजन सिर्फ 2-3 किलो कम होता है तो डाइट अधिक इफेक्टिव नहीं है। जबकि यह सोच गलत है। डाइटिंग करने से बदलाव आपकी हेल्थ कंडीशन पर भी पॉजिटिव असर होता है। आपके इंच लॉस भी होते हैं। इस तरह सिर्फ स्केल पर ही असर नजर नहीं आता है।
मिनी मील्स भी हैं जरूरी
अमूमन लोग डाइटिंग के दौरान अपना पूरा फोकस सिर्फ तीन मेन मील्स पर ही देते हैं। जबकि मिनी मील्स भी उतने ही जरूरी है। ये आपके दो मील्स के बीच के लॉन्ग गैप्स को कम करते हैं। साथ ही साथ, एकदम से तेजी से लगने वाली भूख को भी कण्ट्रोल करते हैं। जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं और आपके लिए अपनी डाइट को फॉलो करना अधिक आसान हो जाता है।
पोर्शन साइज पर करें फोकस
डाइट फॉलो करना सिर्फ यही नहीं है कि आप क्या खा रहे हैं, बल्कि आप कितना खा रहे हैं, इस पर भी आपको एक नजर रखनी चाहिए। हर फूड की अपनी कैलोरी होती है। ऐसे में अगर आप हेल्दी फूड को भी ओवरईट करेंगे तो आपको डाइट का कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। हालांकि, यहां यह ध्यान रखें कि आपको भूखा नहीं रहना है, बस अपने फूड को सही पोर्शन में खाना है। जिससे आपको पर्याप्त एनर्जी भी मिले और आप डाइट का पूरा लाभ उठा पाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
