Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
तेजी से कम करना है वजन, तो 6 बजे के बाद ना करें ये काम

जब बात वेट लॉस की होती है तो लोग यही सोचते हैं कि अगर वे कैलोरी डेफिशिएंट डाइट लेंगे तो इससे वे तेजी से अपना वजन कम कर पाएंगे। हालांकि, यह सिर्फ आपके कैलोरी काउंट के बारे में नहीं है। इसके अलावा भी ऐसी कई चीजें होती हैं, जो आपके फैट बर्निंग प्रोसेस पर प्रभाव डालते हैं। इतना ही नहीं, आप किस वक्त क्या खाते हैं, इसका असर भी वेट लॉस पर पड़ता है।
अमूमन लोग वेट लॉस के दौरान डिनर करना ही छोड़ देते हैं। इससे वजन कम होने के स्थान पर बढ़ने लगता है। यकीनन आपका रात का डिनर हल्का होना चाहिए, लेकिन आपको उसे स्किप नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हें रात में ना करने की सलाह दी जाती है। अगर आप शाम को 6 बजे के बाद कुछ चीजों का विशेष तौर पर ख्याल रखते हैं तो इससे आपको वेट लॉस में मदद मिल सकती है-
कैफीन-बेस्ड ड्रिंक ना पीएं
कॉफी पीना हम सभी को अच्छा लगता है। कई लोग वेट लॉस के लिए भी इसे अच्छा मानते हैं। लेकिन अगर आप देर शाम कॉफी की सिप लेते हैं तो यह आपकी वेट लॉस जर्नी के लिए अच्छा नहीं है। दरअसल, जब आप 6 बजे के बाद कॉफी या कैफीन बेस्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं तो इससे आपको देर रात तक नींद नहीं आती है। कैफीन आपकी नींद में बाधा डाल सकती है, जिससे आपके लिए वजन कम करना काफी मुश्किल हो सकता है।
रात में फलों का सेवन ना करें
वेट लॉस डाइट में हर किसी को फल का सेवन अवश्य करना चाहिए। लेकिन आप किस समय इसे खाते हैं, यह भी बेहद अहम् है। आयुर्वेद में यह माना गया है कि सूर्यास्त के बाद फलों का सेवन करने से आपकी पाचन प्रक्रिया में बाधा आ सकती है। दरअसल, यह वह समय होता है, जब आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। साथ ही, फलों में मौजूद शुगर आपकी नींद के पैटर्न में भी बाधा डालती है। इसलिए कोशिश करें कि आप शाम 6 बजे से पहले ही नेचुरल शुगर और फाइबर रिच फलों का सेवन करें।
मंचिंग करने से बचें
कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे शाम के समय में मंचिंग करते हैं। इस वक्त चाय के साथ फ्राइड फूड खाना या फिर बाहर से कुछ स्नैक्स ऑर्डर करके खाना बेहद आम बात है। हालांकि, अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं तो ऐसे में आपको शाम को 6 बजे के बाद मंचिंग करने से बचना चाहिए। इससे आपको कई नुकसान होते हैं। सबसे पहले तो शाम के बाद आपकी बॉडी बहुत अधिक एक्टिव नहीं होती है और इसलिए अतिरिक्त कैलोरी बर्न करना शरीर के लिए मुश्किल होता है। साथ ही साथ, हैवी फूड को भोजन सही तरह से नहीं पचा पाता। जिससे पेट फूलना और अनिद्रा की समस्या होती है। ये सभी परेशानियां आपके वजन को कम करने के स्थान पर उसे बढ़ाती है।
डिनर में रिफाइंड कार्ब्स ना खाएं
चूंकि हमारा मेटाबॉलिज्म शाम तक धीमा हो जाता है, इसलिए रात के खाने में कार्ब्स, विशेष रूप से रिफाइंड कार्ब्स नहीं खाना चाहिए। ऐसे में शरीर के लिए कार्ब्स को पचाना मुश्किल होगा और रिफाइंड कार्ब्स के कारण ब्लड शुगर स्पाइक हो जाएगा। यह आपके स्लीपिंग पैटर्न को डिस्टर्ब करेगा और इससे आपका वजन कम नहीं हो पाएगा।
अधिकतर लोग बेहतर वेट लॉस के लिए अपना रात का खाना ही खाना छोड़ देते हैं। यकीनन आपको शाम को छह बजे के बाद हल्का खाना चाहिए, लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप डिनर ही स्किप कर दें। शायद डिनर स्किप करके आप अपने डेली कैलोरी काउंट को कम कर सकते हैं, लेकिन भूखे रहकर आप अपने मेटाबॉलिज्म को विपरीत प्रभाव डाल सकते हैं। इसलिए आपको यह गलती करने से बचना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
