Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
इस बीमारी के डर से 'थॉर' फेम क्रिस हेम्सवर्थ ने बदला लाइफस्टाइल, हेल्दी रहने के लिए फॉलो करते है ये रुटीन
Chris Hemsworth's Alzheimer's Risk : मार्वल स्टुडियोज की फेमस सुपरहीरो और हॉलीवुड की फेमस मूवी थॉर (THOR) का किरदार निभाने वाले क्रिस हेम्सवर्थ ( Chris Hemsworth) को जब नवंबर 2022 में खुद को एक दिमागी गंभीर बीमारी होने के बारे में पता चला था, तो उनके होश उड़ गए थे। क्रिस हेम्सवर्थ को यह बीमारी जेनेटिक रूप से यानी परिवार से मिली, जिसने उन्हें डरा दिया।

दरअसल क्रिस हेम्सवर्थ को अल्जाइमर्स की बीमारी का खतरा है। यह खतरा उन्हें आम लोगों के मुकाबले 10 गुना ज्यादा है। इसी वजह से क्रिस हेम्सवर्थ ने अब अपने लाइफस्टाइल को बदल दिया है। एक्टर ने अपने लाइफस्टाइल में क्या-क्या बदलाव किए हैं, यह उन्होंने हाल ही में खुलासा किया।
आपको बता दें कि 40 वर्षीय Chris Hemsworth जब डॉक्यू सीरीज 'लिमिटलेस' की शूटिंग कर रहे थे, तो उस दौरान कुछ जेनेटिक टेस्टिंग से गुजरना था। उस टेस्ट के रिजल्ट को भी डॉक्यू सीरीज में बताना जाना था। इस टेस्ट के बाद क्रिस हेम्सवर्थ को मालूम चला कि उनके जींस से APOE4 जीन की दो कॉपी मिली हैं, इसका मतलब उन्हें अल्जाइमर्स की बीमारी होने का 10 गुना अधिक खतरा है। भूलने की इस बीमारी से बचने के लिए क्रिस हेम्सवर्थ ने रोजमर्रा की जिंदगी में कई बदलाव किए हैं।

क्रिस हेम्सवर्थ ने बदला लाइफस्टाइल, शेयर किया रुटीन
इस बारे में एक्टर ने अमेरिका की हेल्थ मैगजीन को बताया, 'मैं अपनी जिंदगी में अब एकांत में ज्यादा समय बीतता हूं। मैं हमेशा अपनी एक्सरसाइज और वर्कआउट पर ज्यादा फोकस करता हूं। लेकिन धीने-धीरे मुझे अहसास हुआ है कि खुद के लिए वक्त निकालने और स्थिर महसूस करने की कितनी जरूरत है। मैं अब बहुत अधिक मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करता हूं, खासकर सोना और आइस बाथ के दौरान। मुझे दिमागी शांति तभी मिलती है, जब मैं कोई फिजिकल एक्टिविटी करता हूं। इसी तरह मैं खुद को इस सिचुएशन से दिमागी रूप से खुद को बाहर निकाल पाता हूं और बॉडी पर ध्यान दे पाता हूं। खासकर सर्फिंग के दौरान।'
फिटनेस पर दे रहे हैं ध्यान
क्रिस हेम्सवर्थ ने अपना फिटनेस रुटीन भी शेयर किया, कहा कि मूवीज में अलग-अलग किरदारों की वजह से मेरे वजन में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं। लेकिन पहली की तुलना में कम वेटलिफ्टिंग और कॉर्डियो एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान दे रहा हूं। मुझे हैवी बॉडी-बिल्डिंग स्टाइल सेशन ज्यादा पसंद हैं।

क्या है अल्जाइमर
अल्जाइमर रोग दुनियाभर में तेजी से बढ़ते न्यूरोलॉजिकल विकारों में से एक है। इसे डेमेंशिया का सबसे सामान्य प्रकार भी माना जाता है। जिसमें मस्तिष्क की कोशिकाएं मृत होने लगती हैं, कई मामलों में मस्तिष्क में सिकुड़न की भी समस्या हो सकती है। इस जटिलता के कारण लोगों में याददाश्त संबंधी समस्याओं के साथ संज्ञानात्मक क्षमता में कमी आ सकती है। अल्जाइमर रोग के कारण लोगों का दैनिक जीवन भी प्रभावित हो सकता है।
इसके लक्षण
रोग के बढ़ने के साथ इसके लक्षण गंभीर हो सकते हैं, जोकि ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं।
- सुरक्षा और जोखिमों की समझ न होना।
- समस्याओं में निर्णय लेने में कठिनाई महसूस होना।
- अवसाद, उदासीनता और समाज से दूरी बना लेना।
- चिड़चिड़ापन और सोने की आदतों में बदलाव।
- पहले की तुलना में अधिक बार बात-बात पर परेशान या क्रोधित होना।
- उन गतिविधियों में रुचि न लेना जो आमतौर पर आनंद देती हैं।
इलाज
अल्जाइमर रोग को ठीक करने के लिए कोई विशिष्ट उपचार विधि नहीं है। यदि समय पर इस रोग के होने की जानकारी हो जाए तो दवाओं की मदद से इसके बढ़ने की गति को धीमा किया जा सकता है इसलिए लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें.
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
