Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
Toxic Household Items: आपके घर में मौजूद ये 3 चीजें नहीं हैं जहर से कम, आज ही इन्हें करें अलविदा
Toxic Household Items: हम अपने घर में सहूलियत के ढेर सारी चीजें लाकर रखते हैं ताकि हमारा काम आसान हो जाएं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारे रोजर्मरा की जरुरतों में काम आने वाली चीजें जिनका हम रोजाना इस्तेमाल करते हैं वो आपको बीमार कर सकती हैं?
अमेरिकी गैस्ट्रोएंटेरोलॉलिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने इनमें से कुछ चीजों के बारे में ताया और कहा कि अच्छी सेहत के लिए हमें इन्हें घर से बाहर निकाल देना चाहिए।
जी हां, इस आर्टिकल में हम उन्हीं चीजों के बारे में जानेंगे, जो आपके घर में मौजूद होती है और आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं।

सुगंधित मोमबत्तियां
खुशबूदार मोमबत्तियों का उपयोग अक्सर घर में सुगंध फैलाने और वातावरण को शांतिपूर्ण बनाने के लिए किया जाता है। हालांकि ये खुशबूदार मोमबत्तियां स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। इसमें मौजूद थैलेट्स केमिकल हार्मोंस लेवल को अनियंत्रित करती है। इसके अलावा ये खुशबू वाली मोमबत्तियों से गले में जलन और श्वसन रोगों के बढ़ते जोखिम बढ़ते हैं। साथ ही अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो यह आपकी स्थिति को भी खराब कर सकते हैं। इनकी जगह नेचुरल वैक्समें मधुमक्खी का मोम, सोया, पाम मोम, और नारियल वैक्स वाली मोमबत्ती यूज करना ज्यादा फायदेमंद है।
प्लास्टिक कटिंग बोर्ड
ज्यादातर घरों में सब्जियां या फल काटने के लिए प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। कई रिसर्च में सामने आ चुका है कि प्लास्टिक कटिंग बोर्ड में माइक्रोप्लास्टिक होता है। जब आप इस प्लास्टिक के बोर्ड पर सब्जियां काटसे हैं तो प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण सब्जी के साथ आपके शरीर में प्रवेश करते हैं। कई बार प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड सो साफ करना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिहाज से आपको लकड़ी का चॉपिंग बोर्ड इस्तेमाल करना चाहिए।
नॉन स्टिक कुक वेयर
नॉन स्टिक कुक वेयर अब लगभग हर घर के किचन में बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। इन्हें धोना और इनमें खाना बनाना बेहद आसान होता है, इसलिए लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं। हालांकि, ये आपकी सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। जब ये बर्तन गर्म होते हैं या जब इसमें खरोंचते हैं तो इनमें से कुछ हानिकारक केमिकल निकलते हैं, जो फूड में मिलकर आपके शरीर को कैंसर भी दे सकता है। इन बर्तनों से निकलने वाला PFAs हाई ब्लड प्रेशर की बीमारियों का जिम्मेदार होता है। अगर आपके नॉनस्टिक पैन पर खरोंच आ गई हैं, तो तुरंत बदल लें। इसकी जगह नए या कास्ट आयरन के बर्तन का इस्तेमाल करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications