Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
24 साल की ऑस्ट्रेलियाई टिकटॉकर की इस दुलर्भ 'लाइलाज' कैंसर से हुई मौत, जानें क्या है रबडोमायोसारकोमा?
TikTok Star Bella Bradford: ऑस्ट्रेलिया की फेमस टिकटॉकर बेला ब्रैडफोर्ड का 24 साल में एक दुर्लभ कैंसर की वजह से निधन हो गया। टिकटॉकर ने सोशल मीडिया पर अपना अंतिम पोस्ट शेयर करते हुए खुद अपनी मौत का ऐलान किया था। इस ऑस्ट्रेलियाई इंफ्युएंसर ने मरने से कुछ हफ्ते पहले अपना आखिरी 'गेट रेडी विद मी' वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपनी कैंसर जर्नी से जुडे एक्सपीरियंस शेयर किए थे। दरअसल बेला ब्रैडफोर्ड रबडोमायोसार्कोमा नाम के रेयर जबड़े के कैंसर से जूझ रही थीं।
टिकटॉकर ने बताया कि करीब एक साल तक उनका ट्रीटमेंट चला, जिसमें कीमोथेरैपी, रेडियोथेरैपी समेत कई सर्जरी करवाई गई थी ताकि उनका जबड़ा फिर से पहले जैसा हो सके। मगर उनका यह कैंसर लौट आया। आइए जानते हैं आखिर ये खतरनाक कैंसर रबडोमायोसार्कोमा क्या है और इसके लक्षण?

रबडोमायोसार्कोमा कैंसर क्या है?
रबडोमायोसार्कोमा (Rhabdomyosarcoma) एक प्रकार का दुर्लभ और आक्रामक कैंसर है जो मांसपेशियों की कोशिकाओं में विकसित होता है। क्लीवलैंड क्लीनिक के अनुसार, रबडोमायोसारकोमा एक दुर्लभ प्रकार का सॉफ्ट टिशू कैंसर है जो अविकसित मांसपेशी कोशिकाओं में म्यूटेशन के कारण होता है। यह कैंसर बच्चों और युवाओं में अधिक पाया जाता है और शरीर के विभिन्न हिस्सों जैसे सिर, गर्दन, मूत्राशय, और जबड़े में विकसित हो सकता है।
रबडोमायोसार्कोमा के प्रकार
इस कैंसर के दो मुख्य प्रकार होते हैं-
एम्ब्रायोनिक रबडोमायोसार्कोमा (Embryonal Rhabdomyosarcoma): यह सबसे सामान्य प्रकार है और यह छोटे बच्चों में अधिक पाया जाता है।
अल्वियोलर रबडोमायोसार्कोमा (Alveolar Rhabdomyosarcoma): यह किशोरों और वयस्कों में अधिक होता है और शरीर की बड़ी मांसपेशियों में विकसित होता है, जैसे कि हाथ और पैर।
लक्षण
रबडोमायोसार्कोमा के लक्षण इस पर निर्भर करते हैं कि यह शरीर के किस हिस्से में विकसित हो रहा है। इसके कुछ सामान्य लक्षण हैं:
-सूजन या गांठ, विशेष रूप से त्वचा के नीचे
- दर्द या दबाव की भावना
- प्रभावित क्षेत्र में कार्य करने में कठिनाई
- आंखों में सूजन या उभार
- जहां ये कैंसर होता है, वहां की चेहरे का आकार में बदलाव
उपचार
इसका इलाज मुख्यतः कैंसर की स्टेज और स्थान के आधार पर किया जाता है और इसमें सर्जरी, कीमोथेरेपी, और रेडियोथेरेपी शामिल होती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
