Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए तिल, सेहत को हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान
Who Should Avoid Sesame Seeds: तिल के लड्डू हो या तिल की गजक, सर्दियों में तिल से बने व्यंजनों का स्वाद लोगों को पसंद आता है। क्या आप जानते हैं कि तिल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तिल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, ओमेगा 6 फैटी एसिड, मैग्नीशियम, जिंक, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मात्रा में मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। नियमित रूप से तिल का सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर हो सकती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद होता है। लेकिन तिल सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। जी हां, कुछ लोगों के लिए तिल का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। कुछ खास बीमारियों में तिल का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। तो आइए, जानते हैं किन लोगों को तिल का सेवन नहीं करना चाहिए?

लो-बीपी के मरीज
जिन लोगों को लो बीपी की समस्या है, उन्हें तिल का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, तिल में बीपी को कम करने के गुण होते हैं। ऐसे में, जिन लोगों को पहले से ही लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, तिल का ज्यादा सेवन करने से उनका ब्लड प्रेशर और लो हो सकता है। इसके अलावा, अगर आप बीपी कंट्रोल करने वाली दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो इसका सेवन न करें।
कमजोर पाचन वाले लोग
जिन लोगों का पाचन कमजोर है, उन्हें तिल का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें फाइबर अधिक मात्रा में मौजूद होता है, जिसे हमारा शरीर जल्दी पचा नहीं पाता है। इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से आंतों में ब्लॉकेज की संभावना बढ़ जाती है। इसके कारण पेट में दर्द, ऐंठन, कब्ज, गैस और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
मोटापे से ग्रस्त लोग
मोटापे से ग्रस्त लोगों को भी तिल का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जो आपके वजन को तेजी से बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें भी इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
गर्भवती महिलाएं
गर्भवती महिलाओं को भी तिल का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसकी तासीर गर्म होती है। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन गर्भाशय को उत्तेजित कर सकता है, जिससे ब्लीडिंग होने के साथ-साथ गर्भपात का भी खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में, गर्भवती महिलाओं को तिल का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।
एलर्जी की समस्या
कुछ लोगों को तिल में मौजूद तत्वों से एलर्जी की शिकायत हो सकती है। इससे उन्हें त्वचा पर खुजली, जलन, रैशेज या फिर सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जिन लोगों को तिल से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications